वेब सीरीज

परिवार में कौन है Karisma Kapoor का सबसे बड़ा क्रिटिक? एक्ट्रेस ने बिना देर किए लिए इस शख्स का नाम - Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 4, 2026, 12:22 PM IST

Karisma Kapoor on Bigger Critic in Her Life: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान करिश्मा कपूर ने अपनी लाइफ से सबसे बड़े क्रिटिक के बारे में बताया।

Image

करिश्मा कपूर ने किया बड़ा खुलासा (Image Source: Zoom)

Karisma Kapoor on Bigger Critic in Her Life: बॉलीवुड के फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज ब्राउन (Brown) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैा। सीरीज ब्राउन जल्द ही यानी 5 जून को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। करिश्मा कपूर की इस सीरीज से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में सीरीज ब्राउन के डायरेक्टर ने बताया कि करिश्मा कपूर को कास्ट करने में से पहले क्या दिक्कत आई थी। अब इसके बाद करिश्मा कपूर ने Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान करिश्मा कपूर ने बताया घर में उनका सबसे बड़ा क्रिटिक कौन है। तो चलिए जानते हैं कि करिश्मा कपूर ने किसका नाम लिया है। (ये भी पढ़ें: Brown: प्रोड्यूसर्स के लाख मनाने के बाद करिश्मा कपूर ने साइन की सीरीज, Abhinay Deo ने किया खुलासा -Exclusive)

करिश्मा कपूर ने इसे बड़ा सबसे बड़ा क्रिटिक

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का अभी हाल ही में Zoom को दिया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान करिश्मा कपूर ने बड़ा खुलासा किया है। करिश्मा ने कहा, 'हमारे घर में सभी एक-दूसरे का काम देखते हैं और अपनी राय भी खुलकर देते हैं। सिर्फ इसलिए कि कोई परिवार का सदस्य है, उसकी तारीफ ही की जाए, ऐसा नहीं होता। हम एक-दूसरे को सच बताते हैं।' जब उनसे पूछा गया कि परिवार में सबसे बड़ा क्रिटिक कौन है, तो उन्होंने बिना सोचे अपनी मां का नाम लिया। करिश्मा ने कहा, 'सच कहूं तो मेरी मां। वह सीधे बोल देती हैं, 'ये क्या है?' एक्ट्रेस ने आगे कहा कि 'मुझे लगता है कि परिवार से ईमानदार फीडबैक मिलना बहुत जरूरी है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे परिवार में इतने अच्छे कलाकार हैं, जो खुलकर अपनी राय देते हैं।' (ये भी पढ़ें: Brown Teaser Out: निडर पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगी करिश्मा कपूर, देखें वीडियो)

करीना कपूर को बताया सपोर्टर

करिश्मा ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो और उनकी बहन करीना कपूर (Kareena Kapoor) हमेशा एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा, 'हम दोनों एक-दूसरे के सबसे बड़े सपोर्टर हैं, चाहे काम की बात हो या निजी जिंदगी की।' दिलचस्प बात यह है कि करिश्मा लगभग सीरीज ब्राउन का हिस्सा बनते-बनते रह गई थीं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए साफ मना कर दिया था। करिश्मा ने कहा, 'मैं बहुत ज्यादा एक्टिंग नहीं करती। मैं अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीती हूं। मैं किसी रेस का हिस्सा नहीं हूं।' उन्होंने बताया कि मेकर्स बार-बार उनसे स्क्रिप्ट सुनने के लिए कह रहे थे, लेकिन वह तैयार नहीं थीं। उस समय वह लगभग 50 दिनों की शूटिंग के लिए दूसरे शहर नहीं जाना चाहती थीं। लेकिन जब उन्होंने आखिरकार कहानी सुनी, तो उनका मन बदल गया।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article