Brown Teaser Out: निडर पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगी करिश्मा कपूर, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated May 25, 2026, 14:57 IST

Brown Teaser Out: 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की नई फिल्म 'ब्राउन' का टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है। इस मूवी में करिश्मा कपूर को एक निडर पुलिस ऑफिस के रोल में देखा जाएगा। करिश्मा कपूर का लुक काफी अलग और खतरनाक लग रहा है। यह सीरीज एक गहरी और मनोवैज्ञानिक कहानी के तौर पर स्थापित हो गई। इस मूवी में करिश्मा कपूर को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। इस मूवी में सूर्या शर्मा, जिशु यू सेनगुप्ता, सोनी राजदान, हेलेन खान, शान, परेश पाहुजा, अजिंक्य देव, आर्यन भौमिक और मेघना मलिक सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। मेकर्स इसे सीधा जी5 पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराएंगे। यहां देखिए 'ब्राउन' का टीजर...