वेब सीरीज

Brown: प्रोड्यूसर्स के लाख मनाने के बाद करिश्मा कपूर ने साइन की सीरीज, Abhinay Deo ने किया खुलासा -Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 3, 2026, 11:36 AM IST

Abhinay Deo on Working With Karisma Kapoor: सीरीज ब्राउन (Brown) के डायरेक्टर अभिनय देव (Abhinay Deo) ने अभी हाल ही में Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने करिश्मा कपूर के साथ काम करने पर रिएक्शन दिया।

Image

करिश्मा कपूर संग काम करने पर डायरेक्टर (Image Source: IMDb)

Abhinay Deo on Working With Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज ब्राउन (Brown) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सीरीज ब्राउन को लेकर अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में सीरीज ब्राउन का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। सीरीज में करिश्मा कपूर एकदम नए अवतार में नजर आने वाली हैं। इन सब के बीच सीरीज ब्राउन के डायरेक्टर अभिनय देव (Abhinay Deo) का इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान अभिनय देव ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर कपूर को लेकर कई बड़े खुलासे किए। (ये भी पढ़ें: Guess Who: दायीं तरफ बैठी नन्ही सी बच्ची है 405 करोड़ की मालकिन... 44 साल में भी दिखती है 34 की)

अभिनय देव ने कही ये बात

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक बार फिर से अपनी सीरीज ब्राउन को लेकर खबरों में हैं। इसकी वजह अभिनय देव का अभी हाल Zoom को दिया एक इंटरव्यू है। एक इंटरव्यू में अभिनय देव ने बताया कि करिश्मा कपूर को इस रोल के लिए तैयार करना आसान नहीं था। उन्हें और फिल्म के प्रोड्यूसर्स को करिश्मा को काफी समझाना पड़ा। दरअसल, उनके दिमाग में इस किरदार की एक अलग ही तस्वीर थी। वो चाहते थे कि किरदार बिना मेकअप के दिखे, हमेशा थका-हारा लगे और उसकी हालत ऐसी हो जैसे वह किसी भी वक्त गिर सकती हो। (ये भी पढ़ें: शादी बचाने के लिए गोवा गए थे करिश्मा-संजय कपूर, करीना कपूर ने किया खुलासा वहां क्या-क्या हुआ जिसने तोड़ा रिश्ता)

इस वजह से करिश्मा कपूर को किया कास्ट

अभिनय देव ने कहा कि यह कोई आम पुलिसवाले का रोल नहीं था। किरदार ऐसा था जो सिगरेट पीता है, शराब पीता है और काफी गंभीर स्वभाव का है। उन्होंने कहा, 'हम किसी ऐसे कलाकार को लेना चाहते थे जिसके बारे में लोग पहली नजर में इस रोल के लिए न सोचें। इसलिए करिश्मा हमारे लिए बिल्कुल सही थीं।' उन्होंने आगे कहा, 'करिश्मा ने अपने करियर में ज्यादातर चुलबुले, ग्लैमरस और मनोरंजक किरदार निभाए हैं। फिजा जैसी कुछ फिल्मों को छोड़ दें तो उनकी छवि हमेशा ग्लैमरस रही है। मुझे हमेशा कलाकारों को उनकी इमेज से बिल्कुल उलट रोल में दिखाना पसंद है। इसलिए मेरे लिए करिश्मा को चुनना आसान फैसला था।'

'सिगरेट पीना सिखाया'

अभिनय देव ने कहा, 'रीटा का रोल इतना शानदार था कि उसे लेकर ज्यादा समझाने की जरूरत नहीं पड़ी। असली बात ये थी कि उन्हें सिगरेट पीना सीखना था। वो असल जिंदगी में स्मोक नहीं करतीं। मैं चाहता था कि वह खुद सिगरेट रोल करना भी सीखें, इसलिए मैंने उन्हें ये सब सिखाया। मैंने उनसे कहा कि आपको ऐसा लगना चाहिए जैसे तुम अभी गिर जाओगी। लेकिन जब काम की बात आए, तो तुम किसी भी आदमी से कम न दिखो। हम यह फर्क मिटाना चाहते थे कि यह मर्दों का काम है या महिलाओं का। ये सिर्फ तुम्हारा काम है। मेरे दिमाग में ये बात बिल्कुल साफ थी कि उनका किरदार कैसा होना चाहिए।'

ऐसा रहा अनुभव

अभिनय देव ये भी कहा कि सेट पर वो करिश्मा को यह नहीं बताते थे कि उन्हें क्या करना है, बल्कि यह बताते थे कि क्या नहीं करना है। उनके मुताबिक, 'हम काफी देर तक इस बात पर चर्चा करते थे कि किसी सीन में आम लोगों की तरह रिएक्ट नहीं करना है, बल्कि बिल्कुल अलग तरीके से पेश आना है। करिश्मा बहुत शानदार और अनुभवी एक्ट्रेस हैं। मुझे उन्हें एक्टिंग सिखाने की जरूरत नहीं थी। बस किरदार की दिशा बतानी थी, और उसी से ये किरदार बहुत अच्छी तरह बनकर सामने आया।'

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article