वेब सीरीज

Karan Singh Grover और Surbhi Jyoti के हाथ लगी रोमांटिक सीरीज, 'कुबूल है 2.0' के 5 सालों बाद फिर आए साथ

Karan Singh Grover-Surbhi Jyoti Reunite For Romantic Series: टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर और एक्ट्रेस सुरभि ज्योति एक रोमांटिक सीरीज के लिए फिर साथ आए हैं। दोनों को आखिरी बार साथ में 'कुबूल है 2.0' में दिखाई दिये थे।

Image

नए प्रोजेक्ट के लिए फिर साथ आए सुरभि ज्योति-करण सिंह ग्रोवर, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Karan Singh Grover-Surbhi Jyoti Reunite For Romantic Series: टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर और एक्ट्रेस सुरभि ज्योति की जोड़ी ने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति को 'कुबूल है' में खूब पसंद किया गया था। वहीं इसके सालों बाद दोनों 'कुबूल है 2.0' में भी दिखाई दिये, जिसने दर्शकों को खूब दीवाना बनाया। दोनों की केमिस्ट्री ऐसी है कि आज भी लोग उनके सीरियल को रिपीट मोड पर देखना पसंद करते हैं। लेकिन खास बात तो यह है कि अब सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) एक बार फिर से इश्क लड़ाते हुए नजर आ सकते हैं। दोनों के हाथ एक नया प्रोजेक्ट लगा है, जिसमें उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री फिर से जलवा बिखेरती दिखाई देगी। यह भी पढ़ें: सुरभि ज्योति के बाद 'इश्कबाज' फेम Krissann Barretto ने सुनाई खुशखबरी, शादी के 2 साल बाद बनने वाली हैं मां

    मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) के हाथ एक रोमांटिक सीरीज लगी है, जो कि ओटीटी पर दस्तक देती नजर आएगी। खबरों की मानें तो इस प्रोजेक्ट की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि अप्रैल महीने में ही सुरभि ज्योति ने प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी थी। सूत्रों ने इस बारे में कहा, "सुरभि को कहानी काफी पसंद आई है और उन्हें लगता है कि ये उनके फैंस के लिए एक ट्रीट होगी।" हालांकि इस मामले पर करण सिंह ग्रोवर की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। साथ ही ये मिनी सीरीज है या फिर मल्टी-सीजन, इससे पर्दा उठना अभी बाकी है। यह भी पढ़ें: Subhi Jyoti ने पति सुमित सूरी संग किया 'घर प्रवेश', वीडियो शेयर कर फैंस को दिखाया अपना दुल्हन लुक

    surbhi jyoti karan singh grover (1)

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      बता दें कि सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने 'कुबूल है' शो में जोया और असद अहमद खान का किरदार अदा किया था। दोनों की नोंक-झोंक और रोमांस को सीरीज में खूब पसंद किया गया। हालांकि बीच में ही करण सिंह ग्रोवर ने शो छोड़ दिया था, जिसके बाद राकेश बापट ने असद अहमद खान की भूमिका अदा की। वहीं 'कुबूल है 2.0' में भी मेकर्स ने सुरभि के साथ करण सिंह ग्रोवर को लीड रोल में लाने का फैसला किया था।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article