Surbhi Jyoti Share video of Griha Pravesh with husband Sumit Suri: टीवी की मशहूर अदाकारा सुरभि ज्योति पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया का हिस्सा बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में 27 अक्टूबर को अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी संग शादी की और इन खूबसूरत रिश्ते में जन्मों-जन्मों के बंध गईं। अब अपनी शादी के बाद से ही कुबूल है एक्ट्रेस लगातार सभी रस्मों-रिवाजों की तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रही हैं। आज सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) ने अपने सोशल मीडिया ओर एक और नई पोस्ट की जिसमें वह अपने पति सुमित सूरी (Sumit Suri) संग उनके घर में प्रवेश करती नजर आ रही हैं। आइए टाइम की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
सुरभि ज्योति ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक सुन्दर वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने पति सुमित सूरी के साथ उनके घर में 'ग्रह प्रवेश कर रही है। इस पोस्ट में यह भी देखा जा सकता है कि सुरभि ज्योति के ससुराल वाली कैसे उनका ग्रैन्ड वेलकम कर रहे हैं। सुरभि ने घर प्रवेश के दौरान चावल का कलश अपने पैरों से गिराया को खुशी से झूमते हुए घर में एंट्री किया। वह अपने सास और सभी के साथ खुशी से डांस करती भी दिखाई देती हैं। इसके अलावा वह अपने पति सुमित सूरी संग भगवान के सामने माथा भी टेकती हैं।
सुरभि ज्योति के इस 'घर प्रवेश' वाले वीडियो को देख फैंस भी काफी खुश हो गए हैं। सभी यूजर उनके इस इस वीडियो को जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा "आप इस घर का असली नूर हैं सुरभि।"
