टीवी मसाला

सुरभि ज्योति के बाद 'इश्कबाज' फेम Krissann Barretto ने सुनाई खुशखबरी, शादी के 2 साल बाद बनने वाली हैं मां

Ishqbaaz Fame Krissann Barretto Going To Be Mother Soon: टीवी के पॉपुलर शो 'कैसी ये यारियां' और 'इश्कबाज' से फेम बटोरने वाली एक्ट्रेस क्रिसैन बैरेटो जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है। क्रिसैन की पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई।

Image

फोटो क्रेडिट- क्रिसैन बैरेटो इंस्टाग्राम

Ishqbaaz Fame Krissann Barretto Going To Be Mother Soon: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस क्रिसैन बैरेटो ने सीरियल 'कैसी ये यारियां' और 'इश्कबाज' जैसे शोज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। उनका अंदाज और एक्टिंग हर शो में देखने लायक होते थे। जहां साल 2024 में क्रिसैन बैरेटो ने बॉयफ्रेंड संग शादी रचाई थी तो वहीं अब एक्ट्रेस जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने के लिए तैयार हैं। क्रिसैन बैरेटो (Krissann Barretto) ने हाल ही में पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी सुनाई है। क्रिसैन बैरेटो और नाथन करमचंदानी जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। एक्ट्रेस की इस पोस्ट को देख सोशल मीडिया यूजर्स और टीवी स्टार्स भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। क्रिसैन ने वैलेंटाइन डे के खास मौके पर फैंस को गुड न्यूज दी थी।

क्रिसैन बैरेटो (Krissann Barretto) और नाथन करमचंदानी एक न्यूजपेपर दिखाते नजर आए, जिसपर लिखा हुआ था, "बेबी जल्द ही आने वाला है।" एक्ट्रेस वीडियो में ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं, जिसमें उनका बेबी बंप भी नजर आया। क्रिसैन ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "1+1=3। चार साल में उसी देश में हमारा पहला वैलेंटाइन दे और दो लोगों के तौर पर आखिरी। प्यार हमें एक साथ लाने के लिए समंदर भी पार कर गया और अब ये हमारे दिल में धड़क रहा है। लॉन्ग डिस्टेंस से लेकर हमेशा के साथ तक, पति-पत्नी से लेकर बेबी डैडी और बेबी मामा तक। हैप्पी वैलेंटाइन्स डे।"

क्रिसैन बैरेटो (Krissann Barretto) और नाथन करमचंदानी की पोस्ट देख "अनुपमा' एक्ट्रेस निधी शाह, 'कैसी ये यारियां' फेम नीति टेलर, जिया शंकर, कीश्वर मर्चेंट, सागर पारेख, विभा आनंद, पवित्रा पुनिया और निक्की शर्मा जैसे कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। क्रिसैन बैरेटो और नाथन करमचंदानी के वीडियो पर फैंस भी प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि क्रिसैन ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट 'कैसी ये यारियां' में बतौर आलिया बनकर बटोरी थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article