Is Samay-Medha Enjoying Holiday: कॉमेडियन समय रैना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कॉमेडियन शैरोन वर्मा के साथ डेटिंग की खबरों को खारिज करते हुए इसे “इंटरनेट का अपना काम” बताया था। हालांकि अब सोशल मीडिया पर समय रैना और एक्ट्रेस मेधा शंकर के रिलेशनशिप में होने की अफवाहों सामने आई है। दरअसल दोनों की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट और तस्वीरों में कुछ ऐसी समानताएं फैंस ने नोटिस की हैं, जिसके बाद उनके एक साथ वेकेशन पर जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Haiwaan Box Office Prediction Day 1: अक्षय-सैफ स्टारर की ओपनिंग रहेगी फीकी, सिंगल डिजिट में सिमटेगा कलेक्शन)
मेधा शंकर द्वारा डिलीट किए पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस
एक सोशल मीडिया यूजर ने मेधा शंकर द्वारा डिलीट की जा चुकी पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। तस्वीर में मेधा हरे रंग की टी-शर्ट पहने एक कमरे में पोज देती नजर आ रही थीं। फैंस की नजर तस्वीर के पीछे दिखाई दे रही ग्रे रंग की दीवार पर गई। नेटिजन्स का दावा है कि यह दीवार समय रैना के हालिया रैप वीडियो में दिखाई देने वाली दीवार से काफी मेल खाती है। इसी समानता को देखते हुए सोशल मीडिया पर दोनों के एक ही जगह पर होने की अटकलें लगने लगीं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए दावा किया कि उसके दोस्त ने दोनों को स्विट्जरलैंड में देखा था। वहीं कई अन्य यूजर्स ने भी इस पोस्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं और कहा कि उन्होंने भी इन समानताओं को नोटिस किया है। बताते चलें समय या मेधा की ओर से अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Box Office: पंकज-अली स्टारर की कमाई में आई गिरावट, इतना हुआ बिजनेस)
'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' में साथ नजर आए थे समय-मेधा
समय रैना और मेधा शंकर के बीच डेटिंग की चर्चाएं नई नहीं हैं। मेधा हाल ही में समय रैना के कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' में भी नजर आई थीं। इस एपिसोड में वह Varun Dhawan और Sharon Verma के साथ पैनल का हिस्सा बनी थीं।
