Human Cocaine Release Date: भारतीय सिनेमा में अब एक ऐसी फिल्म आने वाली है जो दर्शकों को झकझोर देगी। “ह्यूमन कोकेन” एक हाई-ऑक्टेन साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो उन अंधेरे गलियारों में उतरती है जहाँ इंसानों को जिंदा ड्रग कैरियर यानी ‘चलती-फिरती कोकेन’ के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह कहानी अपराध और मानवता की सीमाओं को तोड़ने का वादा करती है।
फिल्म के लीड एक्टर पुष्कर जोग( Pushkar Jog) हैं, जिन्हें “ज़बरदस्त से दिल जीतने” और बिग बॉस मराठी सीजन 1 में रनर-अप बनने के बाद खूब लोकप्रियता मिली। उन्होंने बताया कि “ह्यूमन कोकेन” उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक है। पुष्कर ने अपने किरदार को सही ढंग से निभाने के लिए कई वर्कशॉप्स कीं हैं, ताकि वह एक ऐसे व्यक्ति की मानसिक स्थिति को समझ सकें जो ड्रग कार्टेल्स और साइबर क्राइम की खतरनाक दुनिया में फंस जाता है।
फिल्म में इशिता राज( Ishita Raz) , सिद्धांत कपूर( Sidhanth Kapoor ) , ज़ाकिर हुसैन और कई ब्रिटिश कलाकार भी नजर आएंगे। इसे लिखा और निर्देशित किया है सरीम मोमिन ने, जबकि फिल्म का निर्माण स्कारलेट स्लेट स्टूडियोज़, वाइनलाइट लिमिटेड और टेक्स्टस्टेप सर्विसेज़ प्रा. लि. ने, गूसबम्प्स एंटरटेनमेंट के सहयोग से किया है। निर्माता हैं ची टेंग जू और हरित देसाई हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सोपन पुरंदरे ने संभाली है और एडिटिंग की है संदीप फ्रांसिस ने। संगीतकार क्षितिज तारे ने दमदार बैकग्राउंड स्कोर दिया है।
यूके में बड़े पैमाने पर शूट की गई यह फिल्म सिर्फ एक थ्रिलर नहीं, बल्कि इंसानी लालच और भय का आईना है। “ह्यूमन कोकेन” दिखाएगी कि कैसे कुछ लोग अपनी ज़िंदगी को दांव पर लगाकर उस अंधेरी दुनिया का हिस्सा बन जाते हैं, जहाँ इंसान ही सबसे बड़ा नशा बन जाता है।
फिल्म 16 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।
जो लोग फास्ट, ऑरीजिनल और दिमाग हिला देने वाली कहानियों के शौकीन हैं, उनके लिए “ह्यूमन कोकेन” एक must-watch फिल्म साबित हो सकती है। यह 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
