Gaurav Khanna Statement Viral: टीवी के स्टार कपल आकांक्षा चमोला (Akansha Chamola) और गौरव खन्ना ने अलग होने का फैसला ले लिया है और दोनों बीते एक साल से अलग रह रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद अकांक्षा चमोला ने किया। एक्ट्रेस ने रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में 27 जून को एंट्री मारी। इस शो में आते ही आकांक्षा ने खुलासा किया कि वह और गौरव तलाक ले रहे हैं, बस उन्होंने ये बात फैंस से छुपाई थी। दोनों बीते एक साल से सिर्फ साथ होने का नाटक कर रहे थे। आकांक्षा के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की वजह पूछी जा रही है। इसी बीच, गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है, जिसे ही तलाक की असली वजह माना जा रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Exclusive: 'पति के खिलाफ कुछ बर्दाश्त नहीं करूंगी' गोविंदा पर बात करने वालों को Sunita Ahuja ने दी वार्निंग)
वेब सीरीज
बच्चे न होने की वजह से Akansha Chamola को तलाक देंगे Gaurav Khanna? सोशल मीडिया पर उठा सवाल
- Authored by: कविता
- Updated Jun 28, 2026, 02:37 PM IST
