वेब सीरीज

Exclusive: 'कोहरा 2' में अपने किरदार को लेकर मोना सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरे लिए सबसे बड़ा काम...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 22, 2026, 09:44 PM IST

Mona Singh Kohrra 2 Role: एक्ट्रेस मोना सिंह ने Zoom से खास बातचीत में बताया कि उन्होंने कोहरा सीजन 2 (Kohrra Season 2) में अपने किरदार धनवंत कौर (Dhanwant Kaur) को एकदम असली पुलिस अफसर की तरह बनाया। उन्होंने कहा कि वो किरदार में कोई दिखावा या बहुत बड़ी-बड़ी बातें नहीं डालना चाहती थीं।

Image

Image Source: Netflix

Mona Singh Kohrra 2 Role: बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से धमाल मचाने वाली मोना सिंह (Mona Singh) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज कोहरा 2 (Kohrra 2) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। मोना सिंह ने इस सीरीज में एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया है। इन सब के बीच मोना सिंह का Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान मोना सिंह सीरीज में निभाए गए किरदार को लेकर बात करती नजर आईं। मोना सिंह ने इसके अलावा भी कई सवालों के जवाब दिए।

मोना सिंह ने अपने रोल को लेकर कही ये बात

मोना सिंह एक बार फिर से अपनी वेब सीरीज कोहरा 2 को लेकर फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह मोना सिंह का एक इंटरव्यू है। मोना सिंह ने Zoom को दिए इंटरव्यू में सीरीज में अपने रोल को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि 'मेरे लिए सबसे बड़ा काम था साइलेंस की गहराई को समझना। उनकी दुनिया में सब बहुत जोर से बोलते हैं और आक्रामक हैं। लेकिन उनकी ताकत उन बातों में है जो वो नहीं कहतीं। धनवंत अपने माहौल की बेटी है मजबूत, सब कुछ ध्यान से देखने वाली और पंजाब की मिट्टी का भार अपने अंदर लिए हुए है। फिर पुलिस की दुनिया है, खासकर पंजाब में, जहां मर्दानगी की बहुत तारीफ होती है। उसे ऐसे मुश्किल केस में डाल दिया जाता है जिसे सुलझाना है। ऊपर वाले लोग अक्सर उसकी काबिलियत पर सवाल उठाते हैं और कोई साथ नहीं देते।' इसके आगे उन्होंने कहा कि 'ये हमेशा खुद को साबित करने की चाहत रहती है। मुझे लगा कि इससे स्क्रीन पर बहुत गहराई, ताजगी और नयापन आया, जिसे लोग देख सकें। अक्सर जब हम बड़ी स्क्रीन पर औरतों को यूनिफॉर्म में देखते हैं, तो उन्हें बहुत बड़ी-बड़ी दिखाया जाता है, जैसे वो सामान्य से बहुत ऊपर हैं। लेकिन यहां बहुत सच्चाई थी। किरदार की असली वाली भावना थी, जो मुझे बहुत अच्छी लगी और वो स्क्रीन पर भी साफ दिखी।'

महिला पुलिस से मिली थी मोना सिंह

मोना सिंह से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने पंजाब में महिला पुलिसवालों से मिलकर उनसे सीखा, तो उन्होंने कहा, 'हां, मैं उनसे मिली और उनकी बातें सुनी। मैंने उनकी कहानियां सुनीं। मुझे लगा कि उनकी सबसे बड़ी तकलीफ ये है कि उन्हें ‘महिला पुलिस’ कहकर अलग न दिखाया जाए। वो बस एक पुलिस अफसर हैं। पुलिस की जिंदगी आसान नहीं होती और महिला पुलिस अफसर होने पर तो और भी मुश्किल हो जाती है। यही मैंने देखा, महसूस किया और शो में अपने किरदार के साथ जिया।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article