वेब सीरीज

Exclusive: 'कोहरा अभी भी छाया हुआ है' सीरीज के तीसरे पार्ट पर मोना सिंह, क्रिएटर सुदीप शर्मा ने भी दिया रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 26, 2026, 11:20 AM IST

Mona Singh on Kohrra 3: एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस वेब सीरीज कोहरा (Kohrra) के अगले सीरीज यानी पार्ट 3 को लेकर बात करती नजर आईं। तो चलिए जानते हैं मोना सिंह ने क्या कहा है।

Image

Image Source: Netflix

Mona Singh on Kohrra 3: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज कोहरा 2 (Kohrra 2) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वेब सीरीज कोहरा 2 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच कोहरा 2 फेम एक्ट्रेस मोना सिंह का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान मोना सिंह के साथ सीरीज के क्रिएटर सुदीप शर्मा (Sudip Sharma) भी नजर आए। मोना सिंह और क्रिएटर सुदीप शर्मा ने सीरीज के तीसरे पार्ट को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है।

मोना सिंह ने कही ये बात

एक्ट्रेस मोना सिंह एक बार फिर से अपनी वेब सीरीज कोहरा 2 को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह अभी हाल में Zoom को दिया एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान सुदीप से पूछा गया कि क्या सुविंदर, बैरिस्टर और मोना कोहरा 3 के लिए ड्रीम कास्ट हो सकते हैं, तो उन्होंने कहा कि 'अभी मैं सीजन तीन के बारे में नहीं सोच रहा। हमने अभी सीजन दो का काम खत्म किया है। हमें बहुत खुशी है कि शो को इतना प्यार मिला है और लोग सराह रहे हैं। देखते हैं क्या होता है। अभी बहुत लंबा सफर बाकी है। अभी इस पर कुछ कहना मुश्किल होगा।' इसके बाद मोना ने भी हंसते हुए मजाक में कहा, 'कोहरा अभी भी छाया हुआ है। देखते हैं ये कब साफ होता है, उसके बाद क्या होता है।' सुदीप शर्मा और मोना सिंह का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।

नेटफ्लिक्स पर दोनों सीजन ने मचाया धमाल

वेब सीरीज कोहरा के अब तक नेटफ्लिक्स पर दो सीजन आ चुके हैं। वेब सीरीज कोहरा के दोनों सीजन को लोगों का खूब प्यार मिला है। दोनों ही सीरीज में पुलिस वाले एक मर्डर मिस्ट्री सोल्व करते हुए नजर आए। मोना सिंह और सुदीप शर्मा के Zoom को दिए इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article