Kohrra 2 Trailer: प्रीत बाजवा को किसने मारा? मोना सिंह-बरुण सोबती सुलझाएंगे गुत्थी

Kumar Sarash

Updated Jan 29, 2026, 12:29 IST

Kohrra 2 Trailer: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज कोहरा को लोगों ने काफी पसंद किया था। क्रिटिक्स ने भी कोहरा मूवी को प्यार दिया था। काफी समय से लोग कोहरा 2 का इंतजार कर रहे थे। इस बीच मेकर्स ने कोहरा 2 का टीजर आउट कर दिया है। ट्रेलर में बरुण सोबती और मोना सिंह नजर आ रही हैं। बता दें कि 'कोहरा 2' का ट्रेलर 2 मिनट 3 सेकंड लंबा है जिसकी शुरुआत एक लड़की की रहस्यमयी मौत के साथ होती है। इस बार नई मर्डर मिस्ट्री है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इस मिस्ट्री को मोना सिंह-बरुण सोबती सुलझा पाते है या नहीं...