वेब सीरीज

Upcoming OTT Release: जुलाई में ओटीटी पर गदर काटने आ रही हैं ये फिल्में-सीरीज, हर होगा मनोरंजन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 28, 2026, 04:02 PM IST

OTT Release July 2026: ओटीटी पर जुलाई में एक के बाद एक ये फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। इन फिल्मों को सीरीज को ओटीटी पर देखने के लिए काफी लंबे समय से इंतजार किया जा था।

Image

जुलाई में ओटीटी पर दस्तक देंगी ये फिल्में (Image Source: Chat GPT)

OTT Release July 2026: अगर आप घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो जुलाई 2026 आपके लिए काफी खास रहने वाला है। इस महीने प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स (Netflix) समेत कई अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़ी फिल्में और सीरीज धमाल मचाने आ रही हैं। इन फिल्मों और सीरीज का ओटीटी पर काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। इस लिस्ट में सनी देओल की फिल्म इक्का से लेकर साउथ सीरीज सुपर सुब्बू का तक नाम शामिल है। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं ये लिस्ट जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

'एनोला होम्स 3' (Enola Holmes 3)

रिलीज डेट: 3 जुलाई 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

स्टोरी: शर्लक होम्स की बहन एनोला एक बार फिर नए और मुश्किल केस को सुलझाती नजर आएंगी। इस बार कहानी में पहले से ज्यादा सस्पेंस, मिस्ट्री और ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। पिछली दोनों फिल्मों की तरह इस बार भी दर्शकों को रोमांच से भरपूर सफर मिलने वाला है।

'इक्का' (Ikka)

रिलीज डेट: 10 जुलाई 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार (JioHotstar)

स्टोरी: ये एक क्राइम-ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई जाएगी जिसकी जिंदगी अचानक कई मुश्किलों में उलझ जाती है। हालात उसे ऐसे फैसले लेने पर मजबूर कर देते हैं, जो उसकी पूरी जिंदगी बदल देते हैं। इस फिल्म में अक्षय खन्ना और सनी देओल अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

'प्रीतम एंड पेड्रो' (Pritam and Pedro)

रिलीज डेट: 3 जुलाई 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार (JioHotstar)

स्टोरी: राजकुमार हिरानी की ये साइबर क्राइम थ्रिलर गोवा में बेस्ड पर बनी है। कहानी एक किडनैपिंग केस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सुलझाने के लिए पुलिस अफसर बने अरशद वारसी को एक युवा लड़के के साथ मिलकर काम करना पड़ता है। सीरीज में वीर हिरानी भी अहम रोल में है।

'सुपर सुब्बू' (Super Subbu)

रिलीज डेट: जुलाई 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

स्टोरी: लंबे इंतजार के बाद यह तेलुगु कॉमेडी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। कहानी सुब्रमण्यम उर्फ सुब्बू की है, जिसकी एक गांव में टीचर के तौर पर पोस्टिंग होती है। वहां पहुंचकर उसे पता चलता है कि उसे सेक्स एजुकेशन पढ़ानी है। शुरुआत में ये उसके लिए अजीब होता है, लेकिन धीरे-धीरे यही उसकी जिंदगी का सबसे खास हिस्सा बन जाता है।

'इसापटनम' (Isakapatnam)

रिलीज डेट: 3 जुलाई 2026

ओटीटी प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)

स्टोरी: समुथिराकानी और ऐश्वर्या राजेश स्टारर यह तेलुगु क्राइम थ्रिलर एक बंदरगाह वाले शहर की कहानी दिखाती है। यहां सत्ता की लड़ाई, पारिवारिक दुश्मनी, गैंगवार और राजनीतिक टकराव लगातार चलते रहते हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article