वेब सीरीज

India’s Got Latent 2: समय रैना ने खोली सुनील पाल के दावे की पोल, Haarsh Limbachiyaa के जोक ने मचाई हलचल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 4, 2026, 10:22 AM IST

Haarsh Limbachiyaa India’s Got Latent 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में हर्ष लिंबाचिया ने समय रैना पर ऐसा मजाक किया कि पूरा सेट हंस पड़ा। इसके अलावा समय रैना ने सुनील पाल के दावे की भी पोल खोल दी।

Image

समय रैना ने किया ये खुलासा (Image Source: Netflix/ IMDb)

Haarsh Limbachiyaa India’s Got Latent 2: नेटफ्लिक्स के शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 (India’s Got Latent 2) का नया एपिसोड सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। इस बार वजह कोई कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि शो के दौरान हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) का समय रैना (Samay Raina) पर किया गया मजाक है। शो में बातचीत के दौरान हर्ष ने समय की चल रही कंट्रोवर्सी का जिक्र करते हुए ऐसा तंज कसा कि वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। अब इस पूरे पल का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं हर्ष लिंबाचिया ने इस दौरान क्या बोला है।

हर्ष लिंबाचिया ने मारा ये जोक

शो के एक हिस्से में हर्ष लिंबाचिया ने समय रैना की पुरानी कंट्रोवर्सी पर मजाक करते हुए कहा, 'जो भी कहो, मैं तो कभी देश की सबसे बड़ी अदालत तक नहीं पहुंचा। लेकिन समय का तो वहां मंथली पास बना हुआ है। हर महीने जाकर हाजिरी लगा आते हैं।' हर्ष ने आगे हंसते हुए कहा कि समय कोर्ट पहुंचकर पहले अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं और बाद में सोचते हैं कि अब कौन-सा नया विवाद सामने आएगा। वहीं किकू शारदा ने क्यू कार्ड देखते हुए समय से उनके शो के लंबे-चौड़े स्पॉन्सर्स की लिस्ट पर सवाल किया। इस पर हर्ष ने फिर चुटकी लेते हुए कहा कि समय के शो के असली स्पॉन्सर तो सीमेंट और लोहे वाली कंपनियां होनी चाहिए, क्योंकि उनका शो अक्सर विवादों की वजह से टूट-फूट का शिकार हो जाता है।

समय रैना ने लगाई स्टोरी

एपिसोड रिलीज होने से पहले समय रैना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हर्ष लिंबाचिया, किकू शारदा और चंदन के लिए एक खास पोस्ट भी शेयर की थी। उन्होंने लिखा कि बचपन से वो किकू और चंदन की कॉमेडी देखते आए हैं, जबकि हर्ष के लिखे कई शोज देखकर बड़े हुए हैं। समय ने कहा कि इन तीनों ने उनकी कॉमेडी को काफी इंप्रेस किया है। उन्होंने आगे लिखा, 'आज मैं इन्हीं लोगों के साथ 'लेटेंट' कर रहा हूं। यकीन ही नहीं हो रहा। मैं बहुत एक्साइटेड हूं कि आप लोग मुझे अपने कॉमेडी हीरोज़ के साथ मस्ती करते हुए देखेंगे।" आखिर में समय ने तीनों को कॉमेडी की दुनिया के 'वेटरन्स' बताया।

Sunil Pal Haarsh Limbachiyaa India’s Got Latent 2

समय रैना ने किया ये खुलासा (Image Source: Samay Raina Instagram)

सुनील पाल के बयान की समय ने खोली पोल

पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनील पाल ने समय रैना और उनके शो को लेकर कहा कि उन्हें भी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया। सुनील ने कहा, 'समय ने मुझसे बात की थी और कहा था कि 25 लाख रुपये देंगे। मैंने साफ कह दिया कि मैं गालियां नहीं दूंगा। इस पर उसने कहा, 'आप मत दीजिए, लेकिन शो में बाकी लोग तो ऐसा करेंगे।' सुनील पाल के इस दावे पर समय रैना ने भी तुरंत रिएक्शन दिया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'फेक न्यूज... सुनील पाल को 25 लाख रुपये?'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article