वेब सीरीज

India's Got Latent 2: Alia Bhatt की 'जिगरा' देख पछताए समय रैना, शो के इस जोक पर मचा बवाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 21, 2026, 09:22 AM IST

Alia Bhatt And Sharvari Wagh India Got Latent 2: समय रैना के शो इंडिया गॉट लेटेंट 2 में आलिया और शरवरी ने रंग जमा दिया। इस शो के दौरान आलिया इस दौरान अपनी फिल्म जिगरा को लेकर ट्रोल भी हुईं।

Image

ट्रोल हुईं आलिया भट्ट (Image Source: Samay Raina Youtube)

Alia Bhatt And Sharvari Wagh India's Got Latent 2: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) अपने शो इंडिया गॉट लेटेंट 2 (India's Got Latent 2) को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस शो में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) भी नजर आईं। इस शो के दौरान काफी कुछ ऐसा हुआ जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं। इस शो में समय ने शरवरी वाघ और आलिया भट्ट की खूब टांग खींची। इस शो के दौरान आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म अल्फा को लेकर भी बात की। इसके अलावा कुछ ऐसे जोक्स भी सामने आए जिसकी वजह एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं।

समय रैन ने 'जिगरा' पर किया ट्रोल

एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि समय रैना का शो इंडिया गॉट लेटेंट 2 है। इस दौरान समय रैना ने कहा कि मुझे भरोसा नहीं हो रहा कि आलिया भट्ट इस शो में जज बनकर पहुंचीं। उनकी इस बात पर रिएक्शन देते हुए आलिया भट्ट ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब उन्हें लग रहा है कि इस पैनल का हिस्सा बनकर उन्होंने गलती कर दी। इस पर समय रैना ने भी तुरंत मजेदार जवाब देते हुए कहा, 'मुझे भी फिल्म जिगरा देखने के बाद ऐसा ही लगा था।" समय की यह बात सुनकर आलिया भट्ट और शरवरी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और दोनों जोर-जोर से हंसने लगीं। आलिया भट्ट ने आगे कहा कि कम से कम आपने फिल्म जिगरा देखी तो। इसके अलावा आलिया भट्ट की ट्रोलिंग से जुड़े कई मुद्दों पर बात हुईं। इस दौरान कांस और जाकिर खान को लेकर हुई ट्रोलिंग पर समय रैना ने एक्ट्रेस की टांग खींची। तो वहीं शो के दौरान एक दफा आलिया भट्ट इमोशनल नजर आईं।

इस बात पर हुआ विवाद

एपिसोड के दौरान कॉमेडियन अविनाश अग्रवाल स्टेज पर आए और उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मिमिक्री की। इसी बीच शो के होस्ट समय रैना ने मजाक में उनसे ऑयल मांगा। इस पर ट्रंप के किरदार में अविनाश ने जवाब दिया, 'मेरे दोस्त, आइलैंड पर आ जाओ, वहां बहुत सारा तेल है।' इसको जेफ्री एप्स्टीन से जोड़ा गया, जिसको लेकर विवाद हो गया है। समय रैना को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article