India's Got Latent 2: समय रैना (Samay Raina) का शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस शो को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ नजर आई थी। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग एक्साइटेड हो गए है। क्लिप को देखने के बाद लोगों को ऐसा लग रहा है कि शो में एडल्ट स्टार जॉनी सिंस (Johnny Sins) नजर आएंगे। आइए इस बारे में जानते है विस्तार से...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Samay Raina का दिल लूट ले गई ये हसीना... PICS हुईं वायरल)
समय रैना के शो में नजर आएंगे जॉनी सिंस
स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना अपने चर्चित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन के साथ वापसी कर चुके हैं। इस नए सीजन की शुरुआत 20 जून को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर हुई। पहले एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट बनकर पहुंचीं। अब फैंस दूसरे एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच नई चर्चा शुरू कर दी है। इस वीडियो में समय रैना, एडल्ट फिल्म स्टार जॉनी सिंस और कोमाटोजे के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया कि दोनों 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' में गेस्ट बनकर आने वाले हैं।
क्या है सच्चाई
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया और कई यूजर्स इसे शो के आने वाले एपिसोड से जोड़ने लगे। हालांकि, सच्चाई कुछ और है। यह वायरल वीडियो पूरी तरह AI की मदद से बनाया गया है। इसमें दिखाया गया समय रैना, जॉनी सिंस और कोमाटोजे का साथ आना असली नहीं है। यह किसी तरह का आधिकारिक टीजर या शो से जुड़ा वीडियो भी नहीं है।बता दें कि शो के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने अपनी मौजूदगी से दर्शकों का ध्यान खींचा था। यह एपिसोड 20 जून को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर रिलीज हुआ था।
