Ektaa Kapoor And Kangana Ranaut on OTT Apps Ban: बॉलीवुड की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ektaa Kapoor) काफी चर्चा में बनी रहती हैं। एकता कपूर की फिल्म और टीवी शोज से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रहती हैं। अभी हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई थी जिसने सबको हैरान कर दिया था। भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को बैन किया है। इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने का आरोप लगा है। इसी लिस्ट में अल्ट (ALTT) का नाम भी शामिल है। जिसको एकता कपूर से जोड़ा जा रहा है। अब इसको लेकर एकता कपूर ने सफाई दी है।
एकता कपूर ने कही ये बात
'अल्ट' के बैन होने के बाद से एकता कपूर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अब इसको लेकर एकता कपूर ने अपनी सफाई पेश की है। एकता ने बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms) के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक बयान जारी कर बताया कि वो और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) जून 2021 से अल्ट से जुड़ी नहीं हैं। जिसकी वजह से इस से हमारा नाम जोड़ना गलत है। इसके आगे एकता कपूर ने सभी अफवाहों को भी खारिज किया है। एकता कपूर का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।
कंगना रनौत ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बैन दिया रिएक्शन
सासंद और एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स बैन के मुद्दे पर रिएक्शन दिया है। खबरों के मुताबिक कंगना रनौत ने बयान देते हुए कहा कि, 'हमारे देश की संस्कृति को बचाने और नौजवानों के भविष्य को सही रास्ते पर लाने के लिए ये कदम बहुत जरूरी था और अब इसकी खूब तारीफ हो रही है। गैरकानूनी ऐप्स के खिलाफ उठाया गया ये कदम बहुत सराहनीय है।' कंगना रनौत के इस बयान को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स बैन किए जाने के फैसले को आप कैसे देखते है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
