Ek Deewane Ki Deewaniyat OTT Release Date: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की रोमांटिक ड्रामा 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) 21 अक्टूबर के दिन रिलीज हुई थी। दर्शकों ने हर्षवर्धन और सोनम की मूवी को खूब पसंद किया था। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद अब मेकर्स ने इस मूवी को ऑनलाइन रिलीज करने का निर्णय ले लिया है। तो चलिए जानते हैं कि आप इस मूवी को कब, कहां और किस प्लेटफॉर्म पर घर बैठे ऑनलाइन देख पाएंगे।
'एक दीवाने की दीवानियत' की ओटीटी रिलीज डेट हुई आउट
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' 16 दिसंबर, 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बावजूद इस मूवी 2025 की 12वीं सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर सामने आई। इस मूवी को सिनेमाघरों में जाकर देखने से जो लोग चूक गए थे, अब वो घर बैठे इस रोमांटिक को देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया था। फिल्म अंशुल राजेंद्र गर्ग और दिनेश जैन के बैनर देसी मूवीज फैक्ट्री के तहत बनाई गई थी।
हर्षवर्धन राणे के हिस्से आई थी पहली 100 करोड़ फिल्म
हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 112 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इतना ही नहीं 'एक दीवाने की दीवानियत' हर्षवर्धन राणे के अब तक के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म बन गई है। इस फिल्म को बनाने में मेकर्स के 25 से 30 करोड़ रुपये ही खर्च हुए थे।
ये है फिल्म की स्टारकास्ट
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा के अलावा फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत नारायण महादेवन और राजेश खेड़ा जैसे कई कलाकार अहम रोल में नजर आए। फिल्म में सभी एक्टर्स की एक्टिंग दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही थी।
IMDb पर मिली इतनी रेटिंग
मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' को IMDb पर 10 से 5.4 रेटिंग मिली है।
