टीवी मसाला

Bigg Boss 20: लव गिल के चक्कर में Scout OP और Yung DSA में फिर छिड़ी जंग, चिल्ला पड़ीं आम्रपाली दुबे; खोया आपा

Bigg Boss 20 Scout OP-Yung DSA Fight: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच फिर से भयंकर लड़ाई हुई। ये ड्रामा लव गिल के मुद्दे की वजह से ही हुआ है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Scout OP-Yung DSA Fight: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में स्काउट ओपी (Scout OP) और यंग डीएसए की दोस्ती ने काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। स्काउट की नजदीकियां एक समय पर लव गिल से ज्यादा हो गई थी, जिस वजह से यंग संग स्काउट का काफी ड्रामा हुआ, लेकिन समय पहले ही दोनों के बीच सब कुछ ठीक हुआ है। एक बार फिर दोनों लड़ बैठे। शो में बिग बॉस का एक प्रोग्राम हुआ, जिसमें काजी के लव गिल पर एक भद्दा मजाक किया, जिस वजह से लव काजी से भिड़ गई। इस मामले की वजह से ही स्काउट और यंग के बीच भी लड़ाई हो गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बहुत हो गया', Eisha Singh के फैंस ने Avinash Mishra की बहन संग की गाली-गलौज? नेहा ने कानूनी एक्शन की दी धमकी

लव गिल के मुद्दे पर भड़े स्काउट ओपी और यंग डीएसए

    हाल ही में बिग बॉस में रखे गए शो में काजी तौकीर ने अरिश्फा खान के साथ मिलकर लव गिल का मजाक उड़ाया, लेकिन अरिश्फा ने परफॉर्मेंस के कुछ देर बाद ही लव से माफी मांग ली, लेकिन काजी अपनी गलती मानने के लिए तैयार नहीं थे। माही विज भी उन्हें समझा रही थीं, लेकिन काजी ने उन्हें भी सुना दिया, जिसके बाद लव गिल और काजी की काफी लड़ाई हुई। इस लड़ाई में स्काउट लव का सपोर्ट कर रहे थे, जिस वजह से स्काउट और काजी की बहस हो गई। इसी मामले में यंग ने भी अपनी राय रखी। प्रोमो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली और यंग, स्काउट से पूछते हैं कि क्या काजी ने तुम्हारे सामने लव पर गाना बनाया था? इस पर स्काउट हां में जवाब देते हैं। तब आम्रपाली बोलती हैं, 'तुम्हें तब ही रोक देना चाहिए था।' यंग भी स्काउट को मौरल का ज्ञान देते हैं। 'मेरी गलती है जो मैंने...' Eisha Singh से Avinash Mishra ने सरेआम मांगी माफी, कन्फर्म किया ब्रेकअप

      स्काउट ओपी ने निकाली अपनी भड़ास

      इसके बाद स्काउट बोलते हैं, 'उनके लिए लव डे बोलना गलत नहीं है। कोई लव और डे स्पेस देकर बोल रहा है तो मेरे लिए ये ह्यूमर है।' इस वजह से ही स्काउट और यंग में काफी बहस हो जाती है। यंग भी आखिर में बोल देते हैं, 'तेरा बोलना ही मुझे खराब लग रहा है।' बता दें कि वीकेंड का वार में सलमान खान ने क्लियर किया था कि यंग ने अपनी गर्लफ्रेंड को चीट नहीं किया। वह सिर्फ स्काउट को संभालने के लिए ऐसा बोल रहा था, लेकिन स्काउट ये बात लव को बता देते थे, जिस वजह से यंग स्काउट से पहले से ही नाराज है और अब दोनों की लड़ाई दोस्ती में नया मोड़ ला सकती है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article