वेब सीरीज

Dhurandhar OTT Release: जानिए कब और कहां देख पाएंगे रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म, सामने आई ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेट

Dhurandhar OTT Release: मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य धर के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 8 हफ्ते हो गए हैं। अब रणवीर सिंह स्टारर को मेकर्स ने लोगों के बीच ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का फैसला कर लिया है।

Image

Pic Credit: Instagram

Dhurandhar OTT Release: मशहूर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर मूवी 'धुरंधर' को मेकर्स ने सिनेमाघरों में 5 दिसंबर के दिन रिलीज किया था। तब से लेकर अब तक इस मूवी को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। इस मूवी को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए लगभग 8 हफ्ते हो गए हैं। मेकर्स अक्सर अपनी फिल्मों को 7 से 8 हफ्तों के बाद किसी ना किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम करा देते हैं। 'धुरंधर' की ऑनलाइन रिलीज का इंतजार भी दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'धुरंधर' की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेट अब सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं यह फिल्म कब और कहां ऑनलाइन रिलीज होने जा रही है।

नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी 'धुरंधर'

Siasat की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को मेकर्स अब नेटफ्लिक्स पर 30 जनवरी के दिन ऑनलाइन पेश करेंगे। यह उन लोगों के बड़ी खुशखबरी है, जो 'धुरंधर' को बड़े परदे पर देखने से चूक गए। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक 'धुरंधर' की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेट पर कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो भारत में यह 800 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है।

रणवीर सिंह के अलावा फिल्म 'धुरंधर' में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और अक्षय खन्ना सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स के 200 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद अब रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को 19 मार्च के दिन रिलीज किया जाएगा। इस स्पाई थ्रिलर का क्लैश साउथ सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' से होता दिखाई देगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article