वेब सीरीज

Dhurandhar 2 OTT Release: सिनेमाघरों के बाद कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे रणवीर सिंह की फिल्म, जानिए यहां

Dhurandhar 2 OTT Release: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस मूवी को मेकर्स कब, कहां और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराएंगे।

Image

Pic Credit: Ranveer Singh/Instagram

Dhurandhar 2 OTT Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। 7 मार्च को रिलीज हुए 'धुरंधर 2' के ट्रेलर ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। खास बात यह है कि मेकर्स ने 18 मार्च से सशुल्क प्रीव्यू की आधिकारिक घोषणा भी की है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही मेकर्स ने 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग को भी ओपन कर दिया है। एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद यह फिल्म 18 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुके है। ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही 'धुरंधर 2' के स्ट्रीमिंग पार्टनर की भी पुष्टि हो गई थी। तो चलिए जानते हैं कि सिनेमाघरों के बाद रणवीर सिंह की यह मूवी कहां स्ट्रीम होगी?

जानिए कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होगी 'धुरंधर 2'

'धुरंधर 2' के ट्रेलर के लास्ट में खुलासा हुआ है कि रणवीर सिंह की यह मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर होगी। हालांकि ओटीटी पार्टनर का चयन हो चुका है लेकिन फिल्म की डिजिटल रिलीज की डेट अभी तक सामने नहीं आई है। निर्माताओं ने अभी तक 'धुरंधर द रिवेंज' की ऑफिशियल स्ट्रीमिंग डेट जारी नहीं की है। (इसे भी पढ़ें: ICC Men’s T20 World Cup Final: शाहरुख खान से लेकर सुनील शेट्टी सहित सेलेब्स ने दी इंडियन टीम को बधाई, फैन्स भी हुए खुश)

उम्मीद की जा रही है कि सिनेमाघरों में 'धुरंधर: द रिवेंज' के रिलीज होने के 45 से 60 दिनों के बाद इसे ऑनलाइन पेश कर दिया जाएगा। 5 दिसंबर को रिलीज हुई 'धुरंधर' को मेकर्स ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया था लेकिन इसके दूसरे पार्ट को नेटफ्लिक्स नहीं जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। एडवांस बुकिंग की बात करें तो इस मूवी की अब तक 2 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुकी हैं। आदित्य धर ने फिल्म का निर्देशन किया है और यह 19 मार्च को बड़े परदे पर आएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article