ICC Men’s T20 World Cup Final: 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का फाइनल मैच खेला गया। बीती रात भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एतिहासिक जीत दर्ज की। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरा देश मना रहा है। फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स ने भी इंडियन टीम के जीतने की खुशी में सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी। इसमें बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी शामिल थे, जिन्होंने टीम के खिताब जीतने के बाद 'मेन इन ब्लू' के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी शेयर किया। सुनील शेट्टी ने भी टीम इंडियन को बधाई दी।
सेलेब्स ने दी इंडियन टीम को बधाई...
शाहरुख खान ने अपने एक्स अकाउंट पर पर टीम इंडियन की सराहना की। उन्होंने लिखा, 'क्या शानदार जीत थी!! हमारी नीली जर्सी वाली टीम को बहुत-बहुत बधाई!!! आप लोग चैंपियन हैं और मैदान पर आपको खेलते देखना हम सभी के लिए गर्व की बात है। आपको सलाम। जय हिंद!' सुनील शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा, 'प्रेशर। उम्मीदें। 1.4 अरब दिलों की धड़कनें। यह सिर्फ एक जीत नहीं थी, यह एक बयान था। फिर से विश्व चैंपियन। आप सभी लड़कों पर गर्व है। कप घर आ गया है – जहां यह होना चाहिए।' शाहरुख खान और सुनील शेट्टी के अलावा एकता कपूर ने भी टीम इंडियन को टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान को आने वाले दिनों में फिल्म 'किंग' में देखा जाएगा। इस मूवी का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। शाहरुख खान के अलावा इस मूवी में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, अरशद वारसी और अभिषेक बच्चन सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। खास बात यह है कि 'किंग' शाहरुख खान को अपनी बेटी सुहाना खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा।
