Deva OTT Release Date: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर( Shahid Kapoor) जल्द ही पुलिस ऑफिसर की भूमिका में छाने वाले हैं। एक्टर की फिल्म देवा( Deva) महज कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले इसकी ओटीटी रिलीज से पर्दा हट गया है । जो फैंस थिएटर में इसे देख नहीं पाएंगे वे इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कब और कहां देख सकते हैं शाहिद कपूर की देवा।
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी देवा
फिल्म देवा( Deva) के पोस्टर के अनुसार, इसका स्ट्रीमिंग पार्टनर नेटफ्लिक्स है। दर्शकों को इसे पहली बार देखने का मौका मिलेगा, अगर वे इसे सिनेमाघरों में देखने से चूक गए हैं या फिर इसे फिर से देखना चाहते हैं। वे अपने घरों में आराम से कहानी का आनंद ले सकेंगे। हालांकि, डिजिटल रिलीज की तारीख के बारे में अभी कोई डेट नहीं आई है। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े के साथ, फिल्म के कलाकारों में पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा और कुब्रा सैत शामिल हैं।
देवा के ट्रेलर पर नजर डाले तो फैंस को यह 2 मिनट का ट्रेलर बहुत जबरदस्त लगा था। शाहिद कपूर को पुलिस अफसर के किरदार में देखकर फैंस फिल्म के उत्साहित हैं। वहीं पर्दे पर पहली बार अभिनेत्री पूजा हेगड़े और शाहिद कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी। अब तक फिल्म का एक गाना भी रिलीज हो चुका है जिसमें शाहिद कपूर ने क्रेजी डांस किया है। अब देखना यह है कि सिनेमाघरों में दर्शकों को फिल्म कैसी लगती है।
