बॉक्स ऑफिस

Raja Shivaji Box Office: 100 करोड़ी होने से एक कदम दूर है Riteish Deshmukh की फिल्म, देखें आंकड़े

Raja Shivaji Box Office: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) ने बीते रविवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन...

Image

जानिए 'राजा शिवाजी' की कमाई (Pic Credit: Instagram)

Raja Shivaji Box Office: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) 1 मई के दिन रिलीज हुई थी। यह फिल्म महान मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज को एक श्रद्धांजलि है। इस मूवी में रितेश देशमुख को छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में देखा जा रहा है। निर्माताओं ने इस मूवी को मराठी, हिंदी और तेलुगू भाषाओं में रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे से लेकर अब तक यह मूवी बॉक्स ऑफिस लगातार शानदार कमाई कर रही है। खास बात यह है कि बीते रविवार को 'राजा शिवाजी' के कलेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिला है। तो चलिए देखते हैं यह फिल्म अब तक कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। (इसे भी पढ़ें: Puja Banerjee की धूम-धड़ाके से हुई गोदभराई, प्रेग्नेंसी में पिंक साड़ी पहन चांद सी खिलीं TV की पार्वती)

रविवार को 'राजा शिवाजी' के कलेक्शन में देखा गया उछाल

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk द्वारा साझा किए गए शुरुआती अनुमानों के अनुसार रितेश देशमुख स्टारर 'राजा शिवाजी' ने अपने दूसरे रविवार को 6.13 करोड़ रुपये का जबरदस्त बिजनेस किया है। 10वें दिन इस मूवी ने सिनेमाघरों में 31.7 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी। हिंदी वर्जन की बात करें तो यह फिल्म 1.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही। वहीं दूसरी ओर मराठी वर्जन में 'राजा शिवाजी' ने रविवार को 4.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे वीकेंड में 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 14.93 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। (इसे भी पढ़ें: Cannes Film Festival: जानिए क्या है कान्स फिल्म फेस्टिवल का इतिहास, किस तरह फिल्मों को मिलती है एंट्री)

जल्द 100 करोड़ के क्लब में होगी शामिल

'राजा शिवाजी' का नेट कलेक्शन 67.58 करोड़ रुपये है जबकि भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 80.14 करोड़ रुपये है। रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' धीरे-धीरे 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आने वाले दिनों में 'राजा शिवाजी' के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि 15 मई को सिनेमाघरों में 'पति पत्नी और वो 2', 'आखिरी सवाल' और 'करुप्पु' (14 मई) जैसी बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।

Riteish Deshmukh

Riteish Deshmukh

'राजा शिवाजी' हमेशा से रितेश देशमुख का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री, जेनेलिया देशमुख, सचिन खेडेकर, महेश मांजरेकर, फरदीन खान, अमोल गुप्ते, बोमन ईरानी, सिद्धार्थ जाधव और जितेंद्र जोशी जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं। राजा शिवाजी में जीवा महाले की भूमिका में सलमान खान भी हैं। इस मूवी में सलमान खान ने कैमियो किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article