Kareena Kapoor Khan Childhood pic: क्या आप भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बारे में हर बात जानने का दावा करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस खबर में हम आपको एक ऐसी हसीना की बचपन की तस्वीर दिखाएंगे, जो पिछले 25 सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रही है लेकिन इसका चार्म अब तक कम नहीं हुआ है। इस हसीना की बड़ी बहन भी 90 के बड़ी स्टार थी, जो इस तस्वीर में बीच में बैठी है। हम शर्त लगा सकते हैं कि बॉलीवुड के बड़े-बड़े फैंस भी इस तस्वीर को देखकर अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि तस्वीर में दिख रही नन्ही सी परी बड़ी होकर कौन सी अदाकारा बनी है।
कपूर खानदान की साहबजादी है ये नन्ही परी
अगर आप अब तक भी अंदाजा नहीं लगा पाए हैं कि तस्वीर में दायीं तरफ नजर आ रही ये नन्ही सी परी कौन है तो बता दें कि ये बच्ची बॉलीवुड की पहली फिल्म फैमिली कपूर खानदान से ताल्लुक रखती है। जी हां, वही परिवार जो कभी अपनी बच्चियों को फिल्मों में जाने की इजाजत नहीं देता था लेकिन इस लड़की ने न केवल फिल्मों में नाम कमाया बल्कि करोड़ों को दीवाना भी किया। इस लड़की ने अपने काम के जरिए इंडस्ट्री में कपूर खानदान का नाम ऊंचा किया और बताया कि कपूर परिवार के लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी बड़ी स्टार बन सकती हैं।

Image Source: Kareena Kapoor
तस्वीर में दायीं तरफ दिख रही बच्ची का नाम है करीना कपूर खान
अगर आप अब तक भी अंदाजा नहीं लगा पाए हैं कि तस्वीर में दायीं तरफ नजर आ रही बच्ची कौन है तो बता दें कि ये बॉलीवुड में बेबो के नाम से मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान हैं। करीना कपूर खान ने ये सालों पुरानी फोटो अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। ये तस्वीर करीना ने अपनी छोटी बहन रिद्दिमा कपूर साहनी के जन्मदिन के मौके पर शेयर की है और उन्हें बर्थडे की बधाई दी है। करीना और रिद्धिमा के बीच में इंडस्ट्री की लोलो यानी कि करिश्मा कपूर बैठी हैं। करिश्मा कपूर भी अपनी छोटी बहन करिश्मा कपूर की तरह ही स्टार रही हैं और 90 के दशक में कई सारी ब्लॉकबस्टर मूवीज दी हैं।

Image Source: Kareena Kapoor Khan
405 करोड़ रुपये की मालकिन हैं करीना कपूर खान
अगर करीना कपूर खान की नेटवर्थ की बात करें तो वो 405 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। करीना कपूर खान ने एक एक्ट्रेस के रूप में अपना करियर शुरू किया था और जल्द ही एक हाउसहोल्ड नाम बनकर उभरीं। करीना कपूर को मिल रही सफलता को देख ब्रान्ड्स ने उनके साथ काम करना शुरू कर दिया और वो फिल्मों के साथ-साथ एड मूवीज से भी खूब रुपये कमाने लगीं। करीना के पास कुछ पुश्तैनी जायदादा भी है।

Image Source: Kareena Kapoor Khan

Image Source: Kareena Kapoor Khan
अगर करीना की फिल्मी कमाई, एड फिल्मों की कमाई और पुश्तैनी जायदाद को मिला दें तो वो 405 करोड़ रुपये से ज्यादा की मालकिन हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने सैफ मियां से शादी की है, जो नवाब खानदान से रिश्ता रखते हैं। करीना और सैफ मियां के दो प्यारे-प्यारे बच्चे तैमूर और जहांगीर हैं।
