Bigg Boss OTT 3 Payal Malik Become Mother, Armaan Malik Shares Post: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम पायल मलिक इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के कारण काफी चर्चा में बनी हुई थीं। पायल मलिक ने कुछ दिनों पहले ही मैटरनिटी फोटोशूट कराया था। वहीं अब उन्होंने अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया है। खुद उनके पति व यू-ट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। अरमान मलिक ने पायल मलिक (Payal Malik) और अपने बच्चे के साथ तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी खुशी देखने लायक रही। अरमान मलिक ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए बताया कि मां और बच्चा दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं। अरमान मलिक की ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई, साथ ही फैंस भी उन्हें खूब सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
अरमान मलिक (Armaan Malik) ने चंद मिनट पहले ही सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की। इस तस्वीर में जहां पायल मलिक (Payal Malik) अस्पताल के बेड पर नजर आईं। वहीं अरमान मलिक अपने बच्चे को गोद में लेकर मुस्कुराते नजर आए। अरमान मलिक ने पायल मलिक के साथ तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "जच्चा बच्चा सब ठीक हैं।" हालांकि अरमान मलिक और पायल मलिक ने इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि उनके घर बेटा आया है या बेटी। अरमान मलिक और पायल मलिक को बच्चे के लिए ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "भगवान जी जूनियर मलिक को स्वस्थ रखें। पायल दी जल्दी से ठीक हो जाओ। आपको असम से ढेर सारा प्यार।"
अरमान मलिक (Armaan Malik) की तस्वीर पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ये भी सवाल किया कि बेबी गर्ल है या बेबी बॉय। लेकिन बच्चे की पिंक कैप देख लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं कि पायल मलिक ने बेटी को जन्म दिया है। हालांकि इस बात पर अभी अरमान मलिक, पायल व कृतिका की ओर से पर्दा उठना बाकी है।
