बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) इस साल दिवाली के दिन यानी 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस मूवी को ऑडियंस को ओर से भरपूर प्यार मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धांसू कमाई की थी। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब मेकर्स ने कार्तिक आर्यन के फैन्स को बड़ा सरप्राइज देने का निर्णय लिया है। जिन लोगों ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 'भूल भुलैया 3' को सिनेमाघरों में नहीं देखा अब वो इसे घर बैठे ही देख पाएंगे। मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।
इस दिन ऑनलाइन रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3'
ओटीटी दुनिया के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म में से एक नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट के माध्यम से कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेट की जानकारी साझा की। फिल्म का एक टीजर जारी करते हुए बताया गया कि यह 27 दिसंबर के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। कार्तिक आर्यन के फैन्स इस वीकेंड 'भूल भुलैया 3' को देखने के लुत्फ घर बैठ उठा पाएंगे। काफी समय से फैन्स इसकी ऑनलाइन रिलीज डेट का भी इंतजार था।
कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'भूल भुलैया 3' में तृप्ति डिमरी नजर आई थीं। दोनों की ऑनस्क्रीन रोमांटिक जोड़ी को फैन्स ने खूब पसंद किया था। फिल्म में विद्या बालन की वापसी भी हुई थी। इस मूवी में उन्होंने मंजुलिका के किरदार को दोहराया था। माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 417.51 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
