वेब सीरीज

आर्यन ने खोला 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में सलमान के कैमियो से जुड़ा बड़ा राज, पापा शाहरुख संग काम करने पर कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 8, 2025, 01:29 PM IST

Aryan Khan on Salman Khan Cameo in The Bads of Bollywood: एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Ba***ds of Bollywood) में सलमान खान (Salman Khan) के कैमियो से जुड़ा एक बड़ा राज खोला है, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Image

Image Source: Red Chillies

Aryan Khan on Salman Khan Cameo in The Bads of Bollywood: बॉलीवुड के जान-माने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लाडले आर्यन खान (Aryan Khan) की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Ba***ds of Bollywood) ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था। इस सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया। सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के हर एक किरदार ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। चाहे वो लीड स्टार और कैमियो। इन सब के बीच अब सीरीज के डायरेक्टर आर्यन खान का एक इंटरव्यू सामने आया है, इसमें वो सलमान खान (Salman Khan) केे कैमियो को लेकर बड़ा खुलासा करते नजर आए।

आर्यन खान ने सलमान खान के कैमियो पर कही ये बात

आर्यन खान एक बार फिर से अपनी वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस सीरीज को लेकर आर्यन खान ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। GQ को हाल में दिए इंटरव्यू में आर्यन खान ने शो की शूटिंग का एक मजेदार किस्सा बताया। उन्होंने कहा, 'फन फैक्ट ये है कि शो में जब सलमान खान बोलते हैं ‘क्या पार्टी? बुलशिट पार्टी’ वो असल में मेरी आवाज है।' उस खास सीन के लिए आर्यन खुद सलमान खान की आवाज के मिमिक बने थे। अपने पापा शाहरुख खान की तारीफ करते हुए आर्यन ने कहा, “वो काम करने के लिए सबसे आसान इंसान हैं। उन्हें बिल्कुल पता होता है कि क्या करना है और कैसे करना है। और जब वो सेट पर होते हैं तो बाकी सभी लोग भी अपने बेस्ट बिहेव करते हैं।' इसके आगे अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में आर्यन ने बताया, 'मेरे पास दो-तीन प्रोजेक्ट्स हैं जिन्हें मैं डेवलप करना चाहता हूं लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है। इस साल मैं बस बैठकर लिखने और अगले कदम को शेप देने में लगा रहूंगा।'

सीरीज में नजर आए थे ये सितारे

आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में लक्ष्य (Lakshya), बॉबी देओल (Bobby Deol), सहर बंबा (Sahher Bambba), मोना सिंह (Mona Singh), राघव जुवाल (Raghav Juyal), और मनोज पहवा (Manoj Pahwa) लीड रोल में थे। तो वहीं शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने इस सीरीज में कैमियो किया था।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article