Bigg Boss 19 Grand Finale: टीवी दुनिया का धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले अभी जारी है। सभी यही जानना चाहते हैं कि आखिर 19वें सीजन की ट्रॉफी कौन घर ले जाएगा। मजाक और मस्ती से भरा ग्रैंड फिनाले में एक दम से सभी इमोशनल हो गए। सलमान खान ने शो के दौरान दिवगंत एक्टर धर्मेंद्र को याद कर श्रद्धांजली दी। अन्य कंटेस्टेंट ने भी अपनी सीट पर खड़े होकर धर्मेंद्र को यादगार ट्रिब्यूट दिया। सलमान खान ने धर्मेंद्र की याद में आँसू बहाए बहाते हुए ये सुनहरे शब्द कहे लेकिन क्या जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के सेट पर इमोशनल होते हुए सलमान खान (Salman Khan) ने कहा, 'जब आप लोग अंदर थे, तो हमने सबसे अमेजिंग आदमी ही-मैन को खो दिया। धरमजी से बेहतर कोई नहीं था। जिस समय इंडस्ट्री जॉइन किया, उनका बस यही था कि काम करना है और हर तरह का रोल किया है, ड्रामा किया है कॉमेडी की है। मैंने सिर्फ धरमजी को फॉलो किया है। धरमजी के अलावा कोई अभिनेता नहीं। मासूम चेहरा और ही-मैन की बॉडी लेकर आए। अमेजिंग किरदार लेकर आए और अंत तक उनके पास था।
सलमान खान आगे कहते हैं, 'धर्मेंद्र (Dharmendra) जी मेरे पिता सलीम के जन्मदिन पर दुनिया छोड़कर चले गए। अगर मुझे ऐसा लग रहा है, तो सनी, बॉबी और उनका परिवार कैसा महसूस कर रहा होगा। दो अंतिम संस्कार जो अब तक के सबसे अच्छे तरीके से किए गए। एक सूरज बड़जात्या की माँ का और दूसरा धरमजी का। उन्होंने प्रार्थना सभा कितनी अच्छी तरह से आयोजित की। कितनी गरिमा थी। एक मर्यादा होनी चाहिए, उत्सव होना चाहिए। हर समारोह, हर अंतिम संस्कार इसी तरह गरिमापूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए।' भाईजान की इमोशनल स्पीच सुन सभी उदास हो गए। बता दें 24 नवंबर को धर्मेन्द्र का निधन हो गया था। बढ़ती उम्र की बीमारियों के चलते धर्मेन्द्र ने आखिरी सांस ली। धर्मेंद्र ने हमेशा से सलमान खान को अपने बेटे समान माना। खुद सलमान खान भी धर्मेंद्र को अपनी जिंदगी में पिता का दर्जा देते थे।
