Ankit Gupta OTT Debut: टीवी एक्टर अंकित गुप्ता अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। उनके और प्रियंका चाहर चौधरी संग इश्क की खबरों से वह फैंस के बीच काफी पॉपुलर होते हैं। अब जल्द ही एक्टर फिर एक बार टीवी की दुनिया में वापसी करने वाला है अपने नए शो माटी से बंधी डोर से। ऐसे में सीरियल के प्रमोशन इंटरव्यू में उन्होंने बताया की वह जल्द ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसे सुन फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ उठी है। जानिए एक्टर ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर क्या बताया इस रिपोर्ट में।
टीवी एक्टर अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) से इंटरव्यू एक दौरान पूछा गया की खबर आई है की वह किसी वेब सीरीज पर काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने बताया की हां ये बात सच है, उसके लिए मैं इतना बोलूँगा की थोड़ा सा वक्त और वेट कीजिए। कुछ बहुत ही अच्छा और बहुत जल्द आने वाला है। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया की वह विलेन का किरदार निभाने में काफी रुचि रखते हैं, क्यूंकी एक एक्टर होने के नाते उन्हे सब करना चाहिए।
इसी के साथ बात दें की माटी से बंधी डोर इसी साल के महीने मई के आखिरी में शुरू होगा और सीरियल इमली को रिपलेस करते हुए 8:30 के स्लॉट पर टेलिकास्ट होगा। इस सीरियल में एक्टर रणविजे का किरदार निभाएंगे, वहीं को को एक्टर ऋतुजा बावजे ही नजर आएंगी। सीरियल की कहानी क्या होने वाली है वह जल्द ही प्रोमो रिलीज होने पर पता चल जाएगा।
