वेब सीरीज

Alliance: 'मेरी चीजें पसंद आती है', जैद दरबार के सामने Kushal Tandon ने Ex गौहर खान पर किया भद्दा मजाक, भड़के लोग

Kushal Tandon Statement On Gauahar Khan: रियलिटी शो अलायंस में गौहर खान के पति जैद दरबार और कुशाल टंडन साथ हैं। अब कुशाल ने शो में गौहर खान को लेकर भद्दा मजाक किया है, जिस पर वह ट्रोल हुए।

Image

kushal tandon-zaid darbar (photo credit- instagram)

Kushal Tandon Statement On Gauahar Khan: इन दिनों रियलिटी शो चर्चाओं में है। एक तरफ लॉकअप सीजन 2 सुर्खियां बटोर रहा है तो दूसरी तरफ कुणाल खेमू का शो अलायंस (Alliance) काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में गौहर खान (Gauahar Khan) के पति जैद दरबार और एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने एक साथ एंट्री मारी। माना जा रहा था कि शो में दोनों के बीच काफी गर्मागर्मी होगी, लेकिन दोनों की दोस्ती देख हर कोई हैरान है। अब शो में कुशाल टंडन ने गौहर खान के लिए ऐसा कमेंट कर दिया, जिसे सुनकर लोग भड़क गए हैं। हैरानी की बात ये है कि कुशाल ने ये मजाक जैद दरबार के सामने किए था।

कुशाल टंडन ने गौहर खान पर किया मजाक

रियलिटी शो अलायंस से कुशाल टंडन और जैद दरबार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ही जिम एरिया में वर्कआउट करते दिख रहे हैं। इस दौरान जैद, मिनी माथुर और अर्सलन गोनी को एक घटना के बारे में बातते हैं कि उन्होंने कुशाल से एक सिगरेट मांगी थी क्योंकि उनके पास बेकार वाली सिगरेट थी। इस पर कुशाल ने ऐसा भद्दा मजाक किया, जिसे सुनकर वह हैरान रह गए। जैद उन दोनों को बताते हुए ही कुशाल ने मजाक में कह दिया, 'तुझे साली, सारी मेरी चीजें ही पसंद आती हैं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 में धमाकेदार एंट्री करेंगे Karan Kundrra-Elvish Yadav, जेलर बन कंटेस्टेंट्स पर चलाएंगे डंडा)

    वायरल हुआ कुशाल टंडन का वीडियो

    जैद दरबार की बात सुनकर मिनी माथुर और अर्सलान गोनी सुनकर हैरान रह गए। मिनी माथुर ने हैरानी के साथ हंसकर इस बात को टाल दिया, लेकिन अर्सलान गोनी को कुशाल की ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने कुशाल को रोक दिया। सोशल मीडिया पर कुशाल और जैद का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। कुशाल का ये बयान अब गौहर खान से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसे कुशाल डेट कर चुके हैं और आज के समय में एक्ट्रेस जैद की पत्नी हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अरमान को बुरी हालत में छोड़ने का फैसला लेगी अभिरा, मुक्ति सिखाएगी मां को सबक)

    कुशाल टंडन और गौहर खान का रिश्ता

    गौहर खान और कुशाल टंडन का रिश्ता काफी समय तक रहा है। दोनों ने बिग बॉस 7 में एंट्री मारी थी और यहां पर दोनों ने डेटिंग लाइफ को शुरू किया। दोनों ने शो के बाद भी कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया, लेकिन गौहर कुशाल का रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया। साल 2014 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद गौहर खान की जिंदगी में जैद दरबार आए। साल 2020 में गौहर ने जैद से शादी कर ली।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article