टीवी मसाला

Arjun Bijlani-Neha Swami दूसरी बार रचाएंगे शादी, 'पति पत्नी और पंगा 2' में लेंगे सात फेरे

Arjun Bijlani-Neha Swami To Remarry: अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी को लेकर खबर आ रही है कि दोनों एक बार फिर से शादी के बंदन में बंधने वाले हैं। दोनों अपनी असली शादी के 13 सालों बाद फिर फेरे लेंगे।

Image

Arjun Bijlani-Neha Swami फिर रचाएंगे शादी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Arjun Bijlani-Neha Swami To Remarry: टीवी के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों इन दिनों साथ में 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं। अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की लव स्टोरी से हर कोई वाकिफ है। दोनों की केमिस्ट्री अक्सर लोगों का दिल भी जीतते नजर आती है। अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने यूं तो साल 2013 में शादी की थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि वे एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी शादी के 13 साल बाद दोबारा फेरे लेने वाले हैं। इस बात का ऐलान दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काशवी के बाद अब परिवार ने भी फैमिली वीक को दिखाया ठेंगा! स्काउट ओपी के लिए आएगा ये यू-ट्यूबर

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी 'धमाल विद पति पत्नी और पंगा' के सेट पर दोबारा शादी रचाएंगे। हाल ही में वे अपनी शादी का कार्ड लेकर गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर प्रार्थना की और अपने स्पेशल दिन के लिए ढेर सारा आशीर्वाद लिया। अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी गुरुद्वारे अपनी शादी का कार्ड लेकर पहुंचे, जिसके मुताबिक दोनों 12 दिसंबर को शादी रचाएंगे। शादी के कार्ड पर 'समूह विवाह' लिखा हुआ था, ऐसे में माना जा रहा है कि उनके अलावा और भी कपल नजर आ सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: पिता बनने वाले हैं Kundali Bhagya फेम Sanjay Ganggnani, पत्नी Poonam Ppreet ने अनोखे अंदाज में दी गुड न्यूज

    अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने अपनी शादी का कार्ड दिखाते हुए पैपराजियों से कहा, "शादी में जरूर आना।" बता दें कि अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की मुलाकात कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। दोनों ने एक-दूजे को करीब 8 साल तक डेट किया और मई, 2013 में में शादी रचाई। अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी का एक बेटा भी है, जिसका नाम उन्होंने आयान रखा है। दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते नजर आते हैं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article