टीवी मसाला

Bigg Boss 20: कनिका मान को मिली कप्तानी, बाथरूम में खुद को बंद कर रोईं एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 Kanika Mann Become Captain: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों का खूब दिल जीता है। वहीं हाल ही में अपडेट सामने आया है, जिसमें कनिका मान कप्तान बनीं।

Image

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं कप्तान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Kanika Mann Become Captain: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। बीते सप्ताह जहां एक तरफ उदिति सिंह 'बिग बॉस 20' की कैप्टन बनी थीं। वहीं इस हफ्ते उदिति सिंह ने कैप्टेंसी की दावेदारी से लव गिल को बाहर निकाल दिया। लेकिन 'बिग बॉस 20' में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स यहीं खत्म नहीं होते हैं। शो को लेकर हाल ही में अपडेट आ रहा है कि कनिका मान के हाथ घर की कप्तानी लगी है। लेकिन कैप्टन बनने के बाद भी एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'नंगा कर...', Love Gill और Arishfa Khan की जंग से हिला पूरा घर, कैरेक्टर पर उछाला कीचड़

'बिग बॉस 20' से जुड़े अपडेट के मुताबिक, कनिका मान (Kanika Mann) के हाथ दूसरी बार कप्तानी लगी है। खबर की मानें तो टास्क में टीम ए यानी गुल्लू, स्काउट ओपी और कनिका मान ने कैप्टेंसी की दावेदारी हासिल की थी। लेकिन जहां एक तरफ स्काउट ओपी अपनी सजा के मुताबिक कैप्टन नहीं बन सकते थे। वहीं गुल्लू ने खुद की जगह कनिका मान को 'बिग बॉस 20' का कैप्टन बनाने का फैसला लिया और कप्तानी की गद्दी त्याग दी। ये सब देखकर कनिका मान भावुक हो गईं। वो सबसे पहले वॉशरूम की तरफ गईं और खुद को अंदर बंदकर फूट-फूटकर रोने लगीं। कनिका मान के पीछे-पीछे लव गिल भी गईं। उन्होंने बाहर रहकर कनिका को शांत कराने की कोशिश की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काशवी के बाद अब परिवार ने भी फैमिली वीक को दिखाया ठेंगा! स्काउट ओपी के लिए आएगा ये यू-ट्यूबर

कैप्टेंसी टास्क में हुई थी लापरवाही?

बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को लेकर ये भी अपडेट है कि कैप्टेंसी टास्क के दौरान कई बार नियमों का उल्लंघन किया गया। खासकर बिग बॉस ने लव गिल को लताड़ लगाई कि वह संचालक की भूमिका सही से नहीं निभा रही हैं।

बता दें कि 'बिग बॉस 20' में पहले भी कनिका मान और गुल्लू एक-दूजे के लिए खड़े नजर आए हैं। लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कनिका मान के कैप्टन बनने से घर के समीकरणों में क्या बदलाव होगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article