Gunmaaster G9 Review: अतित और आज के चक्कर में बुरे फंसे Emraan Hashmi, मूवी का धुरंधर निकला कोई और...

Gunmaaster G9 Review: आज इमरान हाशमी, जेनेलिया और अपारशक्ति खुराना की फिल्म 'गनमास्टर जी 9' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। अगर आप फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं तो हमारे इस रिव्यू को जरूर पढ़ लें....

Kumar SarashAuthored by: Kumar SarashUpdated Nov 27 2026, 16:19 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.5

gunmaaster g9 review genelia d souza is main mystery of emraan hashmi movie

कैसी है इमरान हाशमी की मूवी? (pic credit- Gunmaaster G9 movie)

Gunmaaster G9 Review: 'गनमास्टर जी 9'(Gunmaaster G9) नाम ही इतना धांसू है तो सोचो मूवी कैसी होगी? ट्रेलर आप लोगों ने देखा होगा और दिल की धड़कनें बढ़ गई होंगी। ट्रेलर देखने तक काम नहीं चलेगा पूरी कहानी जाननी है तो फिल्म को आखिरी तक देखना जरूरी है...अगर आप भी इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के फैन है और सोच रहे है कि फिल्म देख लें तो हमारे इस रिव्यू को जरूर से जरूर पढ़ें...लेकिन एक बात याद रखिएगा फिल्म का असली धुरंधर कोई और ही है.....(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-26/11 हमले की बरसी पर भावुक हुईं Priyanka Chopra, शहीदों को किया याद)

क्या है 'गनमास्टर जी 9' की कहानी?

फिल्म की शुरुआत एक ऐसे मर्डर से होती है, जो कहानी को पहली ही झलक में दिलचस्प बना देता है। एक लड़की एक गुंडे पर चाकू से सात वार करती है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है, लेकिन तभी वह जोर-जोर से चिल्लाने लगती है- 'मेरी बेटी... मेरी बेटी!' आखिर यह लड़की कौन है? उसकी बेटी कहां है और उसने उस गुंडे का मर्डर क्यों किया? इन सवालों के जवाब जानने के लिए तो आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। फिलहाल हम कहानी को थोड़ा आगे बढ़ाते हैं। फिल्म में इमरान हाशमी ईश्वर के किरदार में हैं, जो कभी गैंगस्टर हुआ करते थे। लेकिन अब उन्होंने अपनी पुरानी जिंदगी को पीछे छोड़ दिया है। वह अपनी पत्नी जेनेलिया और बेटी के साथ एक दूध की डेयरी चलाते हैं और सुकून से जिंदगी बिता रहे हैं। उन्हें लगता है कि अब सब कुछ ठीक हो चुका है, लेकिन कहते हैं न कि अतीत इतनी आसानी से पीछा नहीं छोड़ता। ईश्वर की पुरानी जिंदगी एक बार फिर उनके सामने आ खड़ी होती है और हालात उन्हें उसी दुनिया में वापस जाने पर मजबूर कर देते हैं, जिससे उन्होंने दूर रहने की कसम खाई थी। अब ईश्वर इस मुश्किल से कैसे निकलते हैं और आगे कहानी क्या मोड़ लेती है, यह जानना अपने आप में एक बड़ा सस्पेंस है।