वेब सीरीज

अदनान शेख ने एजाज खान के अपशब्द का दिया करारा जवाब, पोल खोलते हुए बोले- दो पैसे लेकर बिक जाता है...

Adnaan Shaikh Epic Reply To Ajaz Khan As He Abused Him: 'बिग बॉस 7' फेम एजाज खान और 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम अदनान शेख जहां पहले एक-दूजे के दोस्त हुआ करते थे तो वहीं अब एक-दूसरे के दुश्मन बन गए हैं। एजाज खान ने वीडियो शेयर कर अदनान शेख को अपशब्द भी कहे।

Image

अदनान शेख और एजाज खान के बीच छिड़ी जुबानी जंग

Adnaan Shaikh Epic Reply To Ajaz Khan As He Abused Him: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम अदनान शेख किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अदनान शेख ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' में कदम रखा था, लेकिन एक सप्ताह के अंदर-अंदर ही उन्हें शो से जाना पड़ा। उसके कुछ वक्त बाद अदनान शेख ने आयशा शेख संग शादी रचाई। लेकिन शादी के बाद अदनान शेख अपनी बहन संग झगड़े के कारण फिर से चर्चा में आ गए थे। उनकी बहन ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम पर मारपीट का आरोप लगाया था। हैरत की बात तो यह है कि अदनान शेख एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, 'बिग बॉस 7' फेम एजाज खान (Ajaz Khan) ने अदनान शेख (Adnaan Shaikh) को वीडियो शेयर कर अपशब्द कहे, जिसे लेकर अदनान ने भी करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

एजाज खान (Ajaz Khan) ने वीडियो के शुरुआत में ही अदनान शेख (Adnaan Shaikh) को अपशब्द कहे, साथ ही कहा, "अपनी बहन पर हाथ उठाने वाला, अपनी बहन को मारकर तड़ीपार हुआ। जो मेरे ऑफिस में पड़ा रहता था। दुनिया ने देखा है कि जब बांद्रा पुलिस पकड़कर ले गई थी तो मैं ही छुड़ाकर लाया था। दुश्मन पर नहीं पहले मुनाफिक लोगों पर वार करो, ये लोग मुनाफिक हैं। सारे वीडियोज हैं मेरे पास, एजाज खान है मेरा नाम।" एजाज खान की इन बातों का करारा जवाब देने में अदनान शेख भी पीछे नहीं रहे।

'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम अदनान शेख (Adnaan Shaikh) ने एजाज खान (Ajaz Khan) को जवाब देते हुए कहा, "तो हर्ष बेनिवाल ने जिसका नाम रखा है प्यार से 'नाजायज खान।' मैंने देखा है कि उसने एक और वीडियो बनाया है। क्या पता कौन सा नशा करके गालियां दे रहा है। फैमिली की बातें कर रहा है, जिसकी खुद की बीवी घर में नहीं है। जेल में है नशे के चक्कर में, वो खुद भी नशे की वजह से जमा होता रहता है। उसने मुझे 'मुनाफिक' कहा, अबे मुनाफिक तू है। तू कौम का गद्दार है, जो दो पैसा लेकर बिक जाता है। पैसा लेकर चुनाव लड़ता है और वोट आते हैं 145, शर्म आती है तुझे कुछ। तेरी तरह गाली नहीं देता मैं, दो दिन में आ रहा हूं और आकर मिल लेना।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article