एंटरटेनमेंट

Ved Day 6 Box Office Collection: छठे दिन रितेश देशमुख ने की बम्पर कमाई, आंकड़े देख खुशी से नाचेंगे फैन्स

Ved Day 6 Box Office Collection: बॉलीवुड कलाकार रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की मराठी फिल्म वेड (Ved) लगातार सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म वेड ने 6 दिनों में अपने खाते में कुल मिलाकर 18.02 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि फिल्म वेड जल्द ही रितेश देशमुख की सबसे सफल मूवी बनकर उभरेगी।

Image

Ved Day 6 Box Office Collection:

Ved Day 6 Box Office Collection: बॉलीवुड कलाकार रितेश देशमुख की हालिया रिलीज मराठी फिल्म वेड बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म वेड (Ved) की कमाई हर दिन ट्रेड पंडितों को चौंका रही है। फिल्म वेड ने 5 दिनों में 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था और छठे दिन भी इसने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की है। ट्रेड से सामने आई ताजा जानकारी की मानें तो फिल्म वेड ने छठे दिन अपने खाते में 2.35 करोड़ रुपये जोड़े हैं, जिसको मिलाकर इसकी कुल कमाई 18.02 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म वेड जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कर रही है, यह जल्द ही मराठी सिनेमा की सबसे सफल मूवीज की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लेगी।

दर्शकों को पसंद आ रही है रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी

फिल्म वेड में रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा ने लम्बे समय के बाद साथ काम किया है। दर्शकों को इन दोनों का काम पसंद आ रहा है। दर्शक इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म वेड पर प्यार बरसा रहे हैं। फिल्म वेड की कमाई इस बात की गवाही दे रही है कि इसे दर्शक कितना पसंद कर रहे हैं। अगर फिल्म को दर्शक ऐसे ही प्यार देते रहे तो यह जल्द ही 30 करोड़ के पार निकल जाएगी।

लयभारी को धूल चटाएगी रितेश-जेनेलिया की वेड

रितेश देशमुख ने कुछ साल पहले लयभारी नाम की एक मराठी मूवी की थी जिसने बम्पर कमाई की थी। ट्रेड पंडितों के अनुसार रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की वेड जल्द ही लयभारी का कलेक्शन पार कर जाएगी। फिल्म लयभारी ने सिनेमाघरों में 30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि वेड अपने खाते में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा जोड़ने में कामयाब रहेगी। फिल्म वेड वीकडेज में भी अच्छी कमाई कर रही है, जिस कारण ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि यह रितेश की सबसे सफल मराठी फिल्म बन जाएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article