Aishwarya Rai B'day Special: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन के रिलेशन के बारे में तो बच्चा-बच्चा जानता है। एक दौर था जब इनके इश्क के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में आम थे लेकिन इनका रिश्ता बहुत लम्बा नहीं चल पाया। बताया जाता है कि हम दिल दे चुके सनम के सेट से शुरू हुआ रिश्ता फिल्म चलते-चलते के सेट पर पहुंचते-पहुंचते पूरी तरह से खत्म हो गया। अपनी आज की रिपोर्ट में हम आपको फिल्म चलते-चलते के सेट पर हुए उस हादसे के बारे में बताएंगे, जिसने ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की जिंदगी हिलाकर रख दी। इस हादसे के बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय की राहें हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गईं।
असल में बात उन दिनों की है, जब ऐश्वर्या राय अपनी नई फिल्म चलते-चलते की शूटिंग कर रही थीं। उस दौरान उनका और सलमान खान (Salman Khan) का रिश्ता बहुत अच्छे दौर से नहीं गुजर रहा था। इनके बीच मनमुटाव चल रहा था और माना जा रहा था कि सलमान-ऐश का ब्रेकअप कभी भी हो सकता है। एक दिन ऐश चलते-चलते के सेट पर शूटिंग कर रही थीं और पीछे से सलमान खान गुस्से में पहुंच गए। सलमान खान का पारा इतना हाई था कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग बीच में ही रुकवा दी। सलमान खान नहीं चाहते थे कि ऐश उनसे बात करने की जगह फिल्म की शूटिंग करें, जबकि ऐश के लिए यह फिल्म काफी महत्वपूर्ण थी। सलमान खान कुछ सुनने को तैयार नहीं थे और जब ऐश ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उन्होंने सेट पर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
उस दौरान की मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि सलमान खान का गुस्सा एक वक्त इतना बढ़ गया कि वो ऐश संग हाथापायी करने को उतारू हो गए थे। इन दोनों का विवाद रोकने के लिए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को बीच में आना पड़ा जो चलते-चलते के निर्माता और एक्टर थे। यहीं से सलमान खान और शाहरुख खान के रिश्ते में भी दरार पड़ गई। सलमान खान की हरकत देखकर शाहरुख खान ने ऐश को फिल्म से बाहर करके रानी मुखर्जी को साइन किया। चलते-चलते पर हुए हादसे के बाद ऐश को समझ आ गया था कि जब तक वो सलमान खान से पूरी तरह अलग नहीं हो जाती हैं, तब तक ये सिलसिला खत्म होने वाला नहीं है। इसके बाद उन्होंने सलमान के साथ अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए और जिंदगी में आगे बढ़ गईं।
