Kareena Kapoor Educational Qualification: बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान के इंडस्ट्री में 22 साल पूरे हो चुके हैं। अपने करियर में करीना ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। करीना एक्टिंग के साथ पढ़ाई में भी अच्छी रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी बहन करिश्मा कपूर से ज्यादा पढ़ाई की है। करिश्मा कपूर पांचवीं क्लास ही पास हैं जबकि करीना कपूर कॉलेज ड्रॉप आउट हैं। वैसे करिश्मा की संपत्ति करीना से अधिक है। करीना की नेटवर्थ 413 करोड़ रुपए हैं। वहीं करिश्मा की कुल संपत्ति 630 करोड़ रुपए हैं। इनके पास कई लग्जरी कार भी हैं।
फिल्मों के लिहाज से करीना के लिए साल 2022 अच्छा नहीं रहा। साल 2023 में करीना की कई फिल्में आ रहीं हैं। करीना इंडस्ट्री के ज्यादातर एक्टर्स के साथ काम कर चुकीं हैं। अपने सफल करियर के बाद करीना ने सैफ अली खान से शादी की। इनके दो बच्चे (तैमूर और जेह) हैं।
करीना को मैथ नहीं थी पसंद
42 साल की करीना कपूर ने देश ही नहीं दुनिया के नामी संस्थानों में पढ़ाई की है। वह बताती हैं कि पढ़ाई में उनकी कभी खास रुचि नहीं रही। मां बबीता कपूर के कारण एक्ट्रेस किसी भी संस्थान में एडमिशन लेती थीं। करीना का कहना है कि उन्होंने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से पढ़ाई शुरू की थी। फिर मां का मान रखने के लिए देहरादून स्थित वेलहम गर्ल्स स्कूल में एडमिशन लिया था। करीना कपूर का कहना है कि उन्हें मैथ में बहुत दिक्कत होती थी। उनके ग्रेड्स अन्य विषयों में काफी अच्छे रहे हैं। देहरादून के वेलहम गर्ल्स स्कूल से पढ़ाई पूरी कर वह वापस मुंबई आ गईं थीं। यहां से आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया। दो साल तक मिठीबाई कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई की।
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में की हैं पढ़ाई
करीना ने मुंबई स्थित मीठीबाई कॉलेज के बाद यूएस की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से तीन महीने का समर कोर्स किया है। यह माइक्रोकंप्यूटर्स का कोर्स था। इसके बाद उनकी रुचि लॉ कोर्स में बढ़ी। करीना वापस मुंबई आकर गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में एडमिशन लिया पर पढ़ाई पूरी नहीं की। हालांकि करीना का कहना है कि कॉलेज में उन्हें किताबें पढ़ने की आदत लग गई थी लेकिन फिर एक्टिंग में कॅरियर की शुरुआत की।
करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म
एक्ट्रेस साल 2023 में 'द क्रू' में नजर आएंगी। तब्बू भी इस फिल्म में हैं। यह फिल्म मार्च में रिलीज होनी है। फिल्म को राजेश कृष्णन डायरेक्ट कर रहे हैं। करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी करीना हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं है। 'वीर दी वेंडिंग-2' में करीना अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। फिल्म नौ जून को पर्दे पर आएगी। इसके अलावा करीना शाहरुख खान के साथ 'सारे जहां से अच्छा' में दिखेंगी।
