बॉलीवुड

Cirkus First Review: कमजोर है रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी की सर्कस की कहानी, बोझिल डायलॉग्स ने मजा किया किरकिरा

Cirkus First Review: बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) जल्द ही अपनी फिल्म सर्कस (Cirkus) सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे, जिससे दर्शकों को बहुत सारी उम्मीदें हैं। इस साल बहुत कम फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्होंने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है। रोहित शेट्टी की सर्कस की इनसाइड रिपोर्ट्स सामने आने लगी हैं, जिनके अनुसार यह एक एवरेज कॉमेडी मूवी है।

Image

Cirkus Review

Cirkus First Review: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल डायरेक्टर रोहित शेट्टी की नई फिल्म सर्कस क्रिसमस के मौके पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म सर्कस (Cirkus) का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे हैं क्योंकि इसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh), पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस समेत कई मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे। रोहित शेट्टी की पूरी टीम सर्कस का प्रमोशन जोर-शोर से कर रही है, जिस कारण हर किसी को इसकी रिलीज का इंतजार है। साल 2022 में बहुत कम बॉलीवुड फिल्में धमाल मचा पायी हैं, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट को भी रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की सर्कस से बहुत सारी उम्मीदें हैं।

ट्रेड एक्सपर्ट उमैर संधू ने कुछ देर पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके सर्कस का फर्स्ट रिव्यू जारी किया है, जिसके अनुसार सर्कस रोहित शेट्टी की सबसे कमजोर मूवी है। उमैर संधू ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'सर्कस रोहित शेट्टी की सभी गोलमाल फिल्मों का मिक्सचर है। रोहित शेट्टी से ऐसी फिल्म की उम्मीद नहीं थी। कुछ जोक्स और सीन्स को छोड़ दें तो यह फिल्म आउटडेटिड है। आप चाहें तो यह फिल्म स्किप कर सकते हैं। यह रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की सबसे कमजोर मूवी है।'

बता दें जब रोहित शेट्टी ने फिल्म सर्कस का ट्रेलर रिलीज किया था, तब भी ट्विटर पर ऐसे रिएक्शन्स आए थे। काफी लोग फिल्म सर्कस के ट्रेलर से खुश नहीं थे। रोहित शेट्टी अक्सर अपनी फिल्म के ट्रेलर में कहानी रिवील कर देते हैं ताकि दर्शकों को पता रहे कि वो क्या देखने के लिए आ रहे हैं। हालांकि फिल्म सर्कस के ट्रेलर में रोहित शेट्टी ने पूरी कहानी नहीं बताई थी। इसमें में उन्होंने दर्शकों को कुछ-कुछ जोक्स ही सुनाए थे, जिस कारण लोगों को लगा था कि यह रोहित शेट्टी की दूसरी दिलवाले हो सकती है। उमैर संधू के रिव्यू के बाद यह पक्का होता दिख रहा है कि रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की जोड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी डिलीवर करने से चूक सकती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article