एंटरटेनमेंट

'वेब सीरीज 'XXX'से जुड़े मामले में एकता कपूर के अरेस्ट वारंट की खबरें हैं झूठी',वकील का दावा!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 06:43 PM IST

Ekta Kapoor arrest warrant fake news: फिल्ममेकर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी होने की खबरें सुर्खियों में हैं,वहीं इस मामले में अपडेट सामने आया है।

Image

ekta kapoor arrest warant news

Ekta Kapoor arrest warrant: बॉलीवुड फिल्ममेकर एकता कपूर (Ekta Kapoor) को लेकर हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि एकता के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट (Arrest Warrant) जारी हुआ है अब उनके वकील (Ekta Kapoor's Lawyer) ने खबरों को गलत बताया है, उन्होंने कहा कि एकता कपूर के अरेस्ट वारंट की खबरें झूठी हैं।

गौर हो कि पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है बिहार के बेगूसराय की एक अदालत ने एकता कपूर की वेब सीरिज XXX के खिलाफ अरेस्ट वारंट भेजा है। बिहार के बेगूसराय कोर्ट में एकता कपूर के खिलाफ पूर्व सैन्यकर्मी शंभू कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी, इसके बाद एकता और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया।

'XXX' के सीजन-2 में एक सैनिक की पत्नी से जुड़े कई आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं'

शंभू कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि सीरीज 'XXX' के सीजन-2 में एक सैनिक की पत्नी से जुड़े कई आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं। शंभू कुमार के वकील ने कहा था यह सीरीज ALTBalaji पर दिखाई गई थी जो कि एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के स्वामित्व वाला एक ओटीटी प्लेटफॉर्म है। शोभा कपूर भी बालाजी टेलीफिल्म्स से जुड़ी हैं। इसके बाद एकता कपूर ने अदालत को सूचित किया कि आपत्ति के बाद वेब सीरीज के कुछ दृश्यों को हटा दिया गया था।

'ये सीरीज उनकी और उनके परिवार की छवि को खराब करती हैं'

गौर हो कि जून 2020 को पूर्व सैन्यकर्मी शंभू कुमार की ओर से एक परिवाद पत्र दाखिल किया गया था। शंभू के अलावा कई पूर्व सैनिक का मानना है कि ये सीरीज उनकी और उनके परिवार की छवि को खराब करती हैं और इस तरह की वेब सीरीज देखने से समाज में गलत मैसेज जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article