टीवी मसाला

स्टार प्लस के बाद अब जीटीवी के इस सीरियल पर गिरी गाज, TRP लुढ़कते ही चैनल ने चलाई कैंची

Zee TV Popular Serial Saru To Off Air Soon: स्टार प्लस के तो अभी तक कई शोज के बंद होने की खबर आ चुकी है। वहीं अब जीटीवी के भी एक पॉपुलर सीरियल पर ताला लगने वाला है।

Image

'सरू' पर जल्द लगेगा ताला (फोटो क्रेडिट- जी5)

Zee TV Popular Serial Saru To Off Air Soon Due To Low TRP: टीवी की दुनिया में टीआरपी का खेल ऐसा है कि इसके गिरते ही सीरियल्स पर काले बादल मंडराने लगते हैं। टीआरपी के कारण ही अभी तक स्टार प्लस के दो सीरियल्स को चैनल ने नोटिस पकड़ा दिया है। इस लिस्ट में 'झनक' से लेकर 'तारा' तक शामिल है, जिन्हें जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। वहीं अब इस लिस्ट में जीटीवी के पॉपुलर शो का नाम भी शामिल हो चुका है। टीआरपी लुढ़कते ही चैनल ने इस 'सरू' (Saru) को बंद करने का फैसला कर लिया है। वहीं इसकी जगह एक नए सीरियल की शुरुआत छोटे पर्दे पर होने वाली है। यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में आएगा धांसू ट्विस्ट, Nia Sharma समेत इन 4 पुराने खिलाड़ी के साथ आएंगे Rohit Shetty

    जीटीवी का ये पॉपुलर सीरियल है 'सरू' (Saru), जिसमें एक्टर शगुन पांडे और एक्ट्रेस मोहक माटकर ने मुख्य भूमिका अदा की है। इस सीरियल की शुरुआत बीते साल मई में हुई थी। 'सरू' सीरियल की टीआरपी लगातार गिरती ही जा रही है। बीते सप्ताह भी 'सरू' को सिर्फ 0.6 रेटिंग ही हासिल हुई थी। ऐसे में अब चैनल ने इसे बंद करने का फैसला कर लिया है। हालांकि इसका आखिरी एपिसोड कब रिलीज होगा, इससे पर्दा उठना बाकी है। साथ ही मेकर्स की ओर से अभी तक 'सरू' के बंद होने पर कोई आधिकारिक टिप्पणी जारी नहीं की गई है। यह भी पढ़ें: 'तुम मुस्लिम नहीं रही'- 'लक्ष्मण' के बेटे संग शादी कर Sara Khan हुईं ट्रोल, अब यूं पलटकर दिया करारा जवाब

    saru

    फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी

      'सरू' की जगह शुरू होगा 'गुम है किसी के प्यार में' मेकर्स का शो

      'सरू' (Saru) के बंद होने के बाद जीटीवी पर इसी जगह एक नया शो रिलीज होगा, जिसे 'क्रॉकरो एंड शायका प्रोडक्शन्स' द्वारा तैयार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस शो में एक्ट्रेस आस्था शर्मा मुख्य भूमिका अदा करेंगी। इस शो के लिए पहले हितेश भारद्वाज का नाम भी सामने आया था। लेकिन उन्होंने इस सीरियल से कदम पीछे खींच लिये हैं। ऐसे में इसका लीड एक्टर तय होना अभी बाकी है। हालांकि इस अपकमिंग शो के टाइटल और कहानी से भी अभी तक पर्दा नहीं उठा है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article