Yuzvendra Chahal And Dhanashree Verma Separated Path In 2022: मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और 'झलक दिखला जा 11' से फेम हासिल करने वाली धनश्री वर्मा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। बीते दिन धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक पर मुहर लग गई। खुद युजवेंद्र चहल के वकील ने इस बात की पुष्टि की है। यूं तो इनके अलग होने की खबरें पिछले साल से आनी शुरू हो गई थीं। धनश्री वर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शादी की सारी तस्वीरें तक हटा दी थीं। लेकिन हाल ही में खुलासा हुआ है कि युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने अपनी राहें साल 2022 में ही अलग कर ली थीं। दोनों की तलाक याचिका से ये चौंकाने वाली बात सामने आई है।
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और धनश्री वर्मा ने दिसंबर, साल 2020 में शादी रचाई थी, जिसमें परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे। लेकिन दोनों ने जून 2022 में अपनी-अपनी राहें अलग कर ली थीं। इस बात का खुलासा युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की याचिका से हुआ है। उन्होंने आपसी सहमति से इसी साल 5 फरवरी को तलाक की याचिका दायर की थी। वहीं बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट से दरख्वास्त की थी कि कूलिंग पीरियड (जिसमें पति-पत्नी को 6 महीने तक साथ रहना होता है) को माफ कर दिया जाए, क्योंकि युजवेंद्र चहल आईपीएल 2025 के शुरू होने के बाद सुनवाई के लिए मौजूद नहीं होंगे।
'झलक दिखला जा 11' के मंच पर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने किया था दिखावा
बता दें कि 'झलक दिखला जा 11' के फिनाले में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) को सपोर्ट करने के लिए एंट्री की थी। ये फिनाले 2 मार्, 2024 को हुआ था, जिसमें युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिला। लेकिन 2022 में ही अलग होने की खबर सामने आने के बाद अटकलें लग रही हैं कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने दिखावा किया था।
