YRKKH Spoiler 14 September: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन्ही सब मसाले के चलते सीरियल को टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर स्थान प्राप्त हुआ है जो अब जल्द ही इसी रफ्तार से पहले नंबर पर आ सकता है। कल एपिसोड में देखने को मिला था कि अभिरा-अरमान की शादी की रस्में शुरू हो गई है और गोएनका खानदान मामा-भात की रस्म निभा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रुही इस शादी को बर्बाद करने का प्लान बना रही है। आज 14 सितंबर के एपिसोड में क्या होगा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलता है कि अभिरा और अरमान कि संगीत सेरमनी शुरू हो गई है और पूरा पोद्दार और गोएनका खानदान डांस करते हैं। इस दौरान रोहित दादी सा के पास जाकर डांस करने को कहता है लेकिन पीठ दर्द का बहाना बनाकर कावेरी संगीत से चली जाती है। मनीष हारमोनियम लेकर संगीत में और रौनक लगाता है और वहीं दूसरी तरफ अभिरा अरमान के दादा जी कि तस्वीर दिखाती है। इसे देख कावेरी खुश हो जाती है और संगीत में खूब डांस करती है जिसे देख हर कोई हैरान रह जाता है।
आगे एपिसोड में देखने को मिलेगा कि नाचते-नाचते अभिरा बेहोश हो जाती है और सभी अस्पताल चले जाते हैं। ऐसे में दादी सा अंदाजा लगाते हुए अरमान से पूछती है कि क्या अभिरा माँ बनने वाली है या फिर नन्हा मेहमान आने वाला है? शो के प्रीकैप में देखने को मिलेगा कि डॉक्टर सभी के आगे बताती हैं कि अभिरा कभी माँ नहीं बन सकती जिसे देख कावेरी-विद्या अरमान को शादी तोड़ने के लिए कहेंगी।
