टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के कारण राजन शाही के शो से कटा इस एक्टर का पत्ता, नाम जान फैंस को लगेगा झटका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Actor To Leave Rajan Shahi Show Post Leap: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में जल्द ही लीप आने वाला है। लेकिन लीप के कारण ही शो का एक कलाकार सीरियल को अलविदा कहने वाला है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कहेगा ये कलाकार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Actor To Leave Rajan Shahi Show Post Leap: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सालों से लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लगातार ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जिसने इसे टीआरपी में भी टॉप पर बखूबी बनाया हुआ है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को नंबर 1 बनाने के लिए मेकर्स जल्द ही इसकी कहानी को नया रुख देने वाले हैं। शो में 7 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद अभिरा और अरमान के रास्ते अलग-अलग हो जाएंगे। यूं तो सीरियल से गर्विता साधवानी का पत्ता कटने की खबर सामने आ रही है। लेकिन अब एक और कलाकार ऐसा है जो लीप के बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नजर नहीं आएगा।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के वो कलाकार कोई और नहीं बल्कि मंथन सेतिया हैं जो सीरियल में आर्यन का किरदार अदा कर रहे हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर मंथन सेतिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "अपने चिल एरा में जा चुका हूं।" मंथन सेतिया की इन तस्वीरों को देखकर एक यूजर ने कमेंट में सवाल किया कि क्या वह लीप के बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आएंगे। इसपर मंथन सेतिया ने जवाब दिया, "नहीं...।"

मंथन सेतिया के इस जवाब ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फैंस को हैरत में डाल दिया है। शो को लेकर अनुमान लग रहा है कि सात साल के लीप के कारण वह सीरियल को अलविदा कह रहे हैं और हो सकता है कि राजन शाही उनके किरदार में नए कलाकार को लेकर आएं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article