टीवी मसाला

YRKKH: लीप से पहले मौत की नींद सोएगा ये शख्स, सेट से आई वायरल तस्वीर से मिला हिंट?

This Character To Die In YRKKH: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही लीप दस्तक देने वाला है। इस बीच सेट से एक टीवी कलाकार ने तस्वीर शेयर कि जिसे देख लोगों ने अनुमान लगाया क्या लीप से पहले इस किरदार की मौत दिखाई जाएगी?

Image

This Character To Die In YRKKH

This Character To Die In YRKKH: प्रोड्यूसर राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कई सालों से छोटे परदे पर राज कर रहा है। साल 2009 में शुरू हुए इस सीरियल में अब तक कई पीढ़ियाँ देखने को मिली। 14 साल से चल रहा ये टीवी शो हर बार मेकर्स को छप्परफाड़ टीआरपी दिलाने में कामयाब रहता है। इसी के साथ जल्द ही सीरियल में लीप आने वाला है जो कहानी को नया मोड़ देगा। हाल ही में शो के टीवी कलाकार ने तस्वीर शेयर कि जिसे देख लोगों को कुछ हिंट मिला। क्या मेकर्स लीप से पहले एक किरदार को मौत के घाट उतारने वाले हैं?

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नजर आ रही टीवी एक्ट्रेस ग्रविता सिधवानी (Garvita Sadhwani) ने सोशल मीडिया पर वीडियो कि जिसमें वो मेकअप कराती हुई नजर आईं। लोगों का ध्यान वीडियो ने नहीं बल्कि नीचे लगाए गए इमोजी ने खींचा। ग्रविता ने तितली, अलविदा और अनंत वाला इमोजी शेयर किया। कहानी में रुही को बचपन से तितलियाँ बहुत पसंद थी जो सभी ने देखा है। इमोजी को समझते हुए फैंस ने अनुमान लगाया कि क्या ग्रविता शो को अलविदा कह रही है? क्या रुही की लीप से पहले मौत हो जाएगी?

लोगों के मन में लीप को लेकर कई सवाल पहले से ही थी लेकिन रुही कीई मौत का ट्रैक सुन सभी कन्फ्यूज हो गए हैं। लोगों ने ये आइडिया लगाया कहीं लीप के बाद दक्ष अभिरा के साथ तो नहीं रहेगा। बता दें लीप से पहले पुकी किडनैप हो जाएगी और अरमान सारा दोष अभिरा पर डाल देगा। अभिरा अरमान को छोड़कर चली जाएगी। आगे चलकर पुकी बड़ी हो जाएगी और अपने मां-बाप को एक करेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article