टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 9 September: अभिरा का सच जान मनीष खो बैठेगा होश, शादी में दादीसा ने बिछाए कांटे

YRKKH Spoiler 9 September: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल ऐसे राज से पर्दा उठा जिसका इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे थे। मनीष के आगे अभिरा का सच सामने आ गया है। ऐसे में आज सीरियल में क्या नया धमाका होने वाला है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

YRKKH Spoiler 9 September

YRKKH Spoiler 9 September: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है जिसके कारण टीआरपी भी मेकर्स को छप्परफाड़ मिल रही है। बता दें लिस्ट में सीरियल नंबर चार पर विराजमान है। कल सीरियल में देखने को मिला की मनीष के सामने अभिरा का सच सामने आ जाएगा की वह अक्षरा और अभिनव की बेटी है। शादी के फंक्शन में अभिरा अपने माता-पिता की तस्वीर लगाती है जिसे देख मनीष हक्का बक्का रह जाता है। आगे वह रुही के खिलाफ जाकर फैसला करेगा की अब अभिरा के मायके वाले बन सभी रस्में होंगी।

आज सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में दिखाया जाएगा कि सच जानने के बाद मनीष बुरी हालत में घर पहुंचता है। सोच में वह इतना डूब जाता है की उसे हार्ट अटैक आने वाला होता है तभी सुरेखा वहाँ पहुँच जाती है। जल्द ही डॉक्टर को बुलाया जाता है लेकिन मनीष की हालत ठीक होने का नाम नहीं लेती है। वहीं दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में अभिरा और रुही के बीच फिर तू-तू मैं-मैं होने लग जाती है। इसी बीच अभिरा को मन में गबराहट शुरू हो जाएगी और अरमान को लेकर गोएनका हाउस पहुँच जाएगी।

अभिरा वहाँ पहुंचकर मनीष की हालत देखेगी लेकिन तभी चमत्कार होता है। बिगड़ी तबीयत के बीच जैसे ही अभिरा मनीष को छूती है वह ठीक होने लगता है जिसे देख हर कोई वहाँ खड़ा हैरान हो जाता है। पोद्दार हाउस वापिस आकार अभिरा को दादी सा मामा भात और राजस्थानी मायरा करने को कहेगी और इस चुनौती को वह स्वीकार कर लेगी। रुही को पैनिक अटैक आएगा क्यूंकी वह जिस सच को छुपा रही थी वह सामने आ गया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article