टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अभिरा-अरमान की कोशिशें लाई रंग, निर्दोष साबित होकर घर गई मायरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 26 April, 2026: पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा और अरमान मायरा को निर्दोष साबित कर देंगे।

Image

मायरा को निर्दोष साबित करेगी अभिरा, फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 26 April, 2026: पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे दिलचस्प ट्विस्ट आ रहे हैं, जिनसे इस शो ने टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर जगह बना ली है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बीते दिन दिखाया गया कि अभिरा को लगता है कि वह मायरा का केस कोर्ट में हार गई है, लेकिन मुक्ति उसे सपने से जगाती है। वहीं दूसरी ओर विद्या कामना करती है कि अभिरा इस केस को हार जाएगी। लेकिन दादीसा उसे आशीर्वाद नहीं देती हैं। कोर्ट के बाहर अभिरा मिस्टर मित्तल को औकात दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। लेकिन शो में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते। यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को अचानक छोड़ गया ये एक्टर, TRP की उथल-पुथल के बीच दर्शकों को लगा झटका

    कोर्ट में एक-एक कर बयान दर्ज कराएंगे अभिरा के गवाह

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि अभिरा के एक-एक गवाह कोर्ट में महर के खिलाफ गवाही देंगे। ड्राइवर बताएगा कि महर ने मायरा को मारने की कोशिश की थी, लेकिन मिस्टर मित्तल का वकील अपनी दलील पेश कर उसे गलत साबित कर देगा, साथ ही कहेगा कि परिवार अपने सदस्य के खिलाफ कैसे जा सकता है। यह भी पढ़ें: YRKKH 7 Maha Twist: मिस्टर मित्तल को सरेआम औकात दिखाएगी अभिरा, विद्या को जिंदगी से निकाल फेंकेगा अरमान

    कोयल और उसकी मां को बचाएंगे अभिरा-अरमान

    शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा और मुक्ति को कोयल का फोन मिलेगा, जिसमें अभिरा को सुराख भी मिलेगा कि कोयल और उसकी मां इस वक्त कहां हैं। कोयल के भेजे हुए लोकेशन पर अभिरा-अरमान पहुंच जाएंगे, जहां उसके मामा ने उन्हें बंदी बनाकर रखा हुआ है। लेकिन किसी तरह से अभिरा और अरमान कोयल व उसकी मां को छुड़ाने में कामयाब हो जाते हैं और उन्हें जल्द से जल्द कोर्ट पहुंचने के लिए कहते हैं।

    yrkkh spoiler 26 april

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    मायरा को निर्दोष साबित करेगी अभिरा

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान कोयल को लेकर कोर्ट पहुंचता है। कोयल जज के सामने अपना कैमरा पेश करती है, जिसमें मायरा और महर का वीडियो होता है। कोयल के वीडियो में नजर आता है कि मायरा को महर ने मारने की कोशिश की थी और वह बैलेंस बिगड़ने की वजह से सीढ़ियों से गिरती है। कोयल के सबूत के कारण मायरा निर्दोष साबित हो जाती है। वहीं अभिरा उसे गले लगाकर रोने लगती है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article