Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Maha Twist, 25 April: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपने दिलचस्प मोड़ के कारण फिर से टीआरपी में टॉप पर पहुंच चुका है। वहीं आगे भी सीरियल में ऐसे कई खुलासे होने वाले हैं, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि अभिरा मायरा को बेकसूर साबित करने के लिए कोयल से मदद मांगती है। लेकिन शो में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभिरा के घर विद्या आती है और उसे व अरमान को साथ देख चौंक जाती है। वहीं विद्या को देख अभिरा का पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है। वो उसे बातें सुनाने की कोशिश करती है, लेकिन कुछ नहीं कह पाती।
अभिरा कोर्ट में सबूत पेश करने के बाद भी मायरा का केस हार जाती है। ऐसे में मायरा उसे फिर से गंदी मां बोलती है। अभिरा फूट-फूटकर अपने किये पर माफी मांगती है। लेकिन ये सब सिर्फ अभिरा का सपना होता है, जिससे मुक्ति उसे जगाती है।
अभिरा रोते हुए कहती है कि वो मायरा का केस हार जाएगी। लेकिन मुक्ति उसका सहारा बनती है। वो अभिरा को प्रेरणा देती है और कहती है कि ये केस उसकी मां जरूर जीतेंगी।
आरती के बाद विद्या कहेगी कि आज अभिरा केस हार जाएगी, एक अच्छी मां होने का और एक अच्छा वकील होने का भी केस हारेगी। वो जैसे ही दादीसा के पैर छुएगी, दादीसा उसे आशीर्वाद देने से मना कर देंगी। ऐसे में विद्या के होश उड़े रह जाएंगे।
मिस्टर मित्तल कोर्ट में अभिरा और मायरा को साथ देख कहते हैं कि तुम दोनों की किस्मत इतनी खराब है कि अभी मिले हो, लेकिन फिर से तुम्हें बिछड़ना होगा। मैं मायरा को जेल जाते हुए देखना के लिए बेताब हूं। अभिरा मिस्टर मित्तल की उंगली नीचे करने के लिए उसका हाथ झटक देती है। वहीं जैसे ही मित्तल अपना रुमाल उठाने की कोशिश करता है, अभिरा उसे पैरों से दबाकर रौंद देती है।
अभिरा को सबूत नहीं मिलता, लेकिन फिर भी वो केस जीतने की कोशिश करती है। ऐसे में मायरा उससे कहती है कि मुझे जीत से फर्क नहीं पड़ता, लेकिन इस बात का सुकून है कि आप सारी कोशिशें कर रही हैं।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान विद्या से अपने सारे रिश्ते कानूनी तौर पर तोड़ देगा। विद्या अभिरा पर भड़काने का आरोप लगाएगी और उसे मारने की कोशिश करेगी। लेकिन अरमान बीच में आ जाएगा।