YRKKH Spoiler 23 September: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी चटपटी होती जा रही है क्यूंकी मेकर्स पूरा जोर लगा रहे हैं ताकि जनता का दिल जीत सके। अरमान और गीतांजली को साथ देख अभिरा का दिल टूट चुका है लेकिन आज के एपिसोड में आपको एक नया रूप देखने को मिलेगा। अभिरा आखिरकार अपने पैरों पर खड़ी होगी और सच्चाई के साथ डील करेगी। यहां पढ़िए आज 23 सितंबर के एपिसोड का स्पॉइलर।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (YRKKH) के एपिसोड कि शुरुआत कावेरी से होगी जो अरमान को अभिरा से दूर रखना चाहती है। अरमान चाहता है कि वो अभिरा के साथ पल पल रहे ताकि वो डिप्रेशन बाहर निकाल पाए लेकिन कावेरी उसको ऐसा करने से मना कर देगी। कावेरी अरमान को गीतांजली संग रिज़ॉर्ट से चले जाने को कहेगी वो समझाएगी कि जब तक वो दोनों यहां नहीं आए थे अभिरा अपने पैरों पर खड़ी होने लगी थी। कमरें में खुद को बंद कर अभिरा बार-बार अरमान और गीतांजली को एक दूजे कर करीब देख खूब रोएगी। इस दौरान अभिरा शीशे के आगे खड़े होकर मेकअप करेगी तो दूसरी ओर गीतांजली रोएगी कि क्यूंकी वो अरमान के दिल में अपनी जगह नहीं बना पा रही। अरमान को विद्या की कही हुई बात याद आएगी कि उसे गीतांजली को पत्नी का हक देना होगा। तो वहीं अभिरा फैसला लेगी कि वो अब अतीत को भुलाकर जिंदगी में आगे बढ़ेगी।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे दिखाया जाएगा कि पोद्दार हाउस में कियारा की दोस्त साक्षी अभीर को बताएगी कि उसने यहां रहने के लिए आठ हजार रुपए किराया दिया है। ये सुन अभीर शॉक हो जाएगा। अभीर को पता चल जाएगा कि कियारा दोस्त से पैसा वसूलकर ड्रग्स खरीदेगी ताकि नशा कर सके। मसूरी में अभिरा का नया रूप देख अरमान और अन्य लोग शॉक हो जाएंगे। रिज़ॉर्ट की मालकिन बन अभिरा अरमान और गीतांजली का स्वागत करेगी अभिरा फैसला लेगी कि वो अब कमजोर नहीं पड़ेगी बल्कि सच को अपनाकर उसके साथ जियेगी। हालांकि अरमान रिज़ॉर्ट में ना ठहरने का मन बना चुका है लेकीन गीतांजली अभिरा को जलील करने के लिए वहीं रहने की जिद्द पकड़ लेगी।
