टीवी मसाला

YRKKH: पोद्दार फर्म हथिया कर बाप को भी ठेंगे पर रखेगा कृष, पहली मुलाकात में ही पूकी की फेवरेट बनेगी अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 23 May, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि कृष पोद्दार हाउस और फर्म पर कब्जा कर लेगा। वहीं दूसरी ओर अभिरा, कावेरी और विद्या को तगड़ा चूना लगेगा।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 23 May, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते कई सालों से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। शो ने लोगों के दिलों में जगह बनाने के साथ-साथ टीआरपी लिस्ट में भी टॉप 3 में कब्जा जमाया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कुछ दिनों पहले सात साल का लीप आया, जिसके बाद सीरियल की कहानी पूरी तरह बदल गई। वहीं बीते दिन भी शो में दिखाया गया कि अभिरा खुद को पूकी और अरमान को जुदा करने का जिम्मेदार मानती है। जबकि वो इस सच से अंजान रहती है कि अरमान पूकी के मिलने के बाद उसे लेकर दूर चला गया। लेकिन शो में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं।

पोद्दार हाउस और फर्म का मालिक बनेगा कृष

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि कृष पूरे घर और फर्म का मालिक खुद बन जाएगा। मनोज से लेकर काजल तक एक-एक काम कृष से पूछकर करेंगे। यहां तक कि संजय को भी वो अपने ठेंगे पर रखेगा। वहीं जब कियारा कावेरी संग हुए बर्ताव के लिए कृष पर गुस्सा होगी तो वो कहेगा कि ये जो तूने कपड़े पहने हैं जो खा रही है सब मेरे पैसों का है। मेरी मेहनत का है तो मुझसे ऊंची आवाज में बात मत करना।

कावेरी और विद्या की गलती से अभिरा को लगेगा चूना

कावेरी और विद्या अपने पैसे किसी और शख्स को दे आएंगी। वहीं अभिरा को पता चलेगा कि उनके पैसे बैंक में जमा नहीं हुए हैं। बाद में अभिरा को एहसास होगा कि उनके साथ स्कैम हो गया है। दूसरी ओर बैंक वाले किश्ते न जमा करने के लिए अभिरा पर पेनाल्टी लगा देंगे।

मां की मांग करेगी मायरा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि बाजार में एक कपल को देखकर पूकी अरमान की शादी गीतांजली से कराने का सोचेगी। वो उस कपल से अरमान को पापा और गीतांजली को मां कहेगी, जिससे अरमान भड़क जाएगा। वहीं जब अरमान अपनी बेटी से इस बारे में सवाल करेगा तो वो कहेगी कि मुझे मां चाहिए। आज तक आपने मुझे उनका नाम भी नहीं बताया है, ऐसा क्यों? पूकी के सवाल से अरमान को बार-बार अभिरा याद आएगी।

पहली बार में ही मायरा की फेवरेट बनेगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा अपनी साड़ियों का बिजनेस ऑनलाइन करने का फैसला करेगी। उसका पहला ऑर्डर मायरा की तरफ से होगा। वो एक बार में सारी साड़ियां खरीदेगी। अभिरा से बात करते हुए मायरा कहेगी कि आप बहुत अच्छी हो, मैं आपको आज से परी बुलाऊंगी।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article